
बिलासपुर,,, तारबाहर थाना क्षेत्र में कांग्रेसी नेता श्याम कश्यप पर जानलेवा हमला कराने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है! पुलिस के मुताबिक आरोपी ने श्याम कश्यप को जान से मारने के लिए पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों को पैसे उपलब्ध कराए थे… मामले में तारबाहर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तेलीपारा निवासी नवीन पटेल (38) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है!
पुलिस के अनुसार, घटना 4 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6:45 बजे रेलवे अस्पताल के पास हुई थी… श्याम कश्यप मॉर्निंग वॉक पर निकले थे… इसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे और डंडे व नुकीली वस्तु से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी… घटना की शिकायत उनके पुत्र शिशिर कश्यप ने तारबाहर थाने में दर्ज कराई थी….
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए… इसके बाद एएसपी क्राइम मधुलिका सिंह, एएसपी सिटी पंकज पटेल, सीएसपी सिटी कोतवाली गगन कुमार और डीएसपी क्राइम सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर एवं ACCU की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की…
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया… घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की पहचान के बाद पुलिस ने संदिग्धों तक पहुंच बनाई… इससे पहले पुलिस ने आरोपी नितिन टेकाम, साहिल सोनकर और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा था….
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में नवीन पटेल ने श्याम कश्यप को जान से मारने के लिए दीपक तिवारी को पैसे उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की… आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं! पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है!मामले में पुलिस आगे की विवेचना कर रही है!
आरोपी…👇👇
1. नवीन पटेल पिता श्री दिव्यानंद पटेल उम्र 38 साल सा. मेन रोड तेलीपारा अजीत होटल के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
UncategorizedOctober 7, 2026न्यायधानी में सवारी बैठाने का भी लगा टैक्स, हिस्ट्रीशीटर का कथित फरमान पहले पैसा चढ़ाओ, फिर सवारी बैठाओ, इनकार किया तो एजेंटों की धुनाई, बस में बैठे यात्री बने गवाह, मोबाइल में कैद हुई दबंगई, VIDEO वायरल, अब पुलिस की कार्रवाई पर सवालों की बौछार…
UncategorizedOctober 7, 2026सांडों का दंगल, सरकारों का मंगल, बच्चा गोद में हो या सड़क पर निकलना हो, कब कहां से सांड पटक दे कोई ठिकाना नहीं, स्ट्रीट लाइट गुल, सड़कें बेहाल, मवेशियों का कब्जा बरकरार, ऐला कइथे छत्तीसगढ़… दो-दो सरकारें आईं, पर सांडों के आतंक से जनता को मुक्ति कब मिलही भैया…
UncategorizedOctober 6, 2026चालान ऐसा काटो कि कानून भी बचे, गरीब का घर भी, नेताओं-अधिवक्ता-पत्रकार बोले, सकाऊ नहीं, सहाऊ हो ट्रैफिक का जुर्माना… ताकि गलती सुधरे, जेब न उजड़े और फिर थाने की दहलीज पर कोई छाती पीटकर न रोए…
