
बिलासपुर,,,, हिर्री थाना क्षेत्र में पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मामले में घटना के बाद से फरार चल रहे…. आरोपी को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है!
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने लिखित आवेदन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी… शिकायत के आधार पर थाना सकरी में धारा 74 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था… बाद में बिना नंबरी डायरी प्राप्त होने पर मामले को थाना हिर्री में स्थानांतरित कर अपराध क्रमांक 223/2026 कायम किया गया…
मामला 3 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे कोपरा डेम के पास का बताया गया है! घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हिर्री थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई…
पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी आशीष पात्रे (27) पिता धरम लाल पात्रे, निवासी पचबहरा (छिरहापारा), थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर की पतासाजी की। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त 2026 की शाम 7:45 बजे गिरफ्तार कर लिया…
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया… जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया… पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है!
कार्रवाई में हिर्री थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही…पुलिस अधिकारियों ने मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी निगरानी और लगातार पतासाजी को कार्रवाई का आधार बताया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
