
बिलासपुर,,,, तोरवा थाना क्षेत्र में पूर्व रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे अंतिम आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है! आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया… जहां से उसे जेल भेज दिया गया…
पुलिस के मुताबिक, 29 मई 2026 को आरोपी अनिल शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ परिचित ईश्वर गोड के साथ पूर्व रंजिश को लेकर मारपीट करने पहुंचा था… मारपीट के दौरान ईश्वर गोड की मौत हो गई… मामले में तोरवा थाना में अपराध क्रमांक 280/2026 दर्ज कर धारा 105, 3(5) बीएनएस के तहत जांच शुरू की गई थी…
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की… मामले में आरोपी मनोज वाडेकर एवं प्रत्युन साह को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है! वहीं आरोपी संतोष पासवान को भी पुलिस ने 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था…
इधर, मामले का आरोपी अनिल शर्मा पिता मन्नु शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा, बिलासपुर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था… पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया था…
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली…. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 23 अगस्त 2026 को अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया… गिरफ्तारी के बाद उसे विधिवत न्यायालय में पेश किया गया…. जहां से उसे जेल भेज दिया गया….
इस कार्रवाई के साथ ही मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी की गिरफ्तारी भी हो गई है! पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
