
बिलासपुर,,, असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों के खिलाफ तोरवा पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है! पुलिस ने तीनों को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया… जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया… वहीं एक अन्य बदमाश के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा न्यायालय में पेश किया गया है!
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 की दोपहर थाना क्षेत्र में आदतन बदमाशों की चेकिंग की जा रही थी… इस दौरान पुलिस को कुछ बदमाशों के वर्तमान में भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिली… सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने संबंधित संदिग्धों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया…
पुलिस कार्रवाई में दीपक निर्मलकर पिता सुरेश निर्मलकर, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा, ईशरू ध्रुव पिता रामरतन ध्रुव, उम्र 24 वर्ष, निवासी देवरीडीह, सोनू पान ठेला के पास, तोरवा तथा आकाश तांबे पिता राजू तांबे, उम्र 23 वर्ष, निवासी देवरीडीह, सोनू पान ठेला के पास, तोरवा को गिरफ्तार किया गया…
पुलिस ने तीनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए… उन्हें श्रीमान सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय के समक्ष पेश किया….न्यायालय के आदेश के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया….
इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य बदमाश समीर वर्मन के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है! उसके खिलाफ इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया…
तोरवा पुलिस का कहना है! कि थाना क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है! आदतन बदमाशों की गतिविधियों की निगरानी के साथ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जा रही है! पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप की स्थिति है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
