
बिलासपुर,,,, बालाजी गैस एजेंसी में स्टॉक को लेकर सामने आई बड़ी विसंगति ने जिला प्रशासन को भी चौंका दिया… कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व, खाद्य विभाग और आईओसीएल की संयुक्त टीम ने सोमवार को मगरपारा स्थित एजेंसी कार्यालय और महाराणा चौक स्थित गैस गोदाम में औचक छापेमारी की…. जांच के दौरान ऑनलाइन रिकॉर्ड और मौके के वास्तविक स्टॉक का मिलान हुआ…. तो 412 भरे गैस सिलेंडरों का अंतर सामने आया… टीम ने मौके पर मिले 452 भरे और 487 खाली, कुल 939 सिलेंडर जब्त कर लिए… जांच में घरेलू और व्यावसायिक श्रेणी के सिलेंडरों के ऑनलाइन स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया… रिकॉर्ड में 864 भरे सिलेंडर दर्ज थे… लेकिन मौके पर केवल 452 भरे सिलेंडर मिले… यानी रिकॉर्ड की तुलना में 412 भरे सिलेंडर कम पाए गए… दूसरी ओर रिकॉर्ड में 473 खाली सिलेंडर दर्ज थे… जबकि मौके पर 487 खाली सिलेंडर मिले… इस तरह खाली सिलेंडरों की संख्या रिकॉर्ड से 14 अधिक मिली…
स्टॉक में इस बड़े अंतर के सामने आने के बाद जांच टीम ने मौके पर उपलब्ध सभी 939 सिलेंडरों को जब्त कर लिया… टीम ने एजेंसी से संबंधित अभिलेखों और स्टॉक रजिस्टर समेत उपलब्ध दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी है!
कृष्ण कुमार सलारका की एजेंसी का रिकॉर्ड खंगाला….
बालाजी गैस एजेंसी के संचालक कृष्ण कुमार सलारका के विरुद्ध उपभोक्ताओं से लगातार मिल रही… शिकायतों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया था… शिकायतों में बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने तथा ऑनलाइन डिलीवरी दर्ज होने के बावजूद उपभोक्ता तक वास्तविक रूप से सिलेंडर नहीं पहुंचने जैसे आरोप सामने आए थे… कॉल सेंटर और सीएम हेल्पलाइन 1076 में भी एजेंसी से संबंधित शिकायतें दर्ज होने की जानकारी जांच टीम के सामने आई… जांच के दौरान मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी एजेंसी की सेवाओं के संबंध में पूछताछ की गई…. और उनके बयान दर्ज किए गए…. इससे जांच का दायरा केवल स्टॉक तक सीमित नहीं रहा… बल्कि उपभोक्ताओं की शिकायतों और डिलीवरी व्यवस्था तक भी पहुंच गया है!
सात दिन में कलेक्टर को रिपोर्ट, तय होगी कार्रवाई…
कलेक्टर के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच टीम एजेंसी के स्टॉक, अभिलेखों, उपभोक्ता शिकायतों और उपलब्ध दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर रही है! टीम को सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपना है! इसके बाद जांच रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी….
जांच दल में तहसीलदार प्रकाश साहू, सहायक खाद्य अधिकारी अजय मौर्य, खाद्य निरीक्षक विनीता दास, वर्षा सिंह, मंगेश कांत, ललिता शर्मा, आशीष दीवान, वसुधा राजपूत तथा आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर पंकज छेतिजा शामिल रहे…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026त्यौहारों में मिलावटखोरों की मौज, नकली खोवे का बाजार गरम… खाद्य विभाग की टीम कब मारेगी एंट्री? मिठाई बिके, जनता खाए और सैंपल रिपोर्ट फाइलों में सोती रहे ऐसे कैसे चलेगा साहब, त्योहार है या मिलावटखोरों की खुली मिठाई मंडी?
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
