
बिलासपुर,,,, जीपीएम सुशांसन के दावों के बीच पहले बादाम काण्ड और अब छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले से वायरल पटवारी और हलाकान परेशान ग्रामीण के दंगल वाले दफ्तरी वीडियो ने सरकार के भ्र्ष्टाचार मुक्त प्रशासन के ढिंढोरे की भद्द पीटकर रख दी…. वायरल वीडियो में ग्रामीण- पटवारी को जमीन पर पटककर उसके ऊपर चढ़कर लोहे के रॉड को गले मे फंसा दबाते दिख रहा… ये वीडियो दानिकुंडी के शासकीय कार्यालय का बताया जा रहा…
सोशल मीडिया में वायरल ये वीडियो हल्का नंबर 26 में पदस्थ पटवारी शुद्धू राम कोल और तारीख पर तारीख देने से परेशान ग्रामीण प्रकाश गोंड का बताया जा रहा….आरोप है! कि तीन साल से लटक रहे काम को लेकर हलाकान परेशान ग्रामीण प्रकाश फिर तकादा लेकर हल्का नंबर 26 में पदस्थ पटवारी शुद्धू राम कोल के पास पहुँचा था…. काम को लेकर दोनों के बीच पहले कहा सुनी फिर उठापटक शुरू हो गया…. बताया जा रहा…. कि ग्रामीण ने लोहे के रॉड से पटवारी के सिर पर हमला किया…. और उसे जमीन पर पटक उसके ऊपर चढ़कर गले मे रॉड को अड़ा दिया… वायरल वीडियो में ग्रामीण ने पटवारी पर पैसा लेने के बाद भी पिछले तीन साल से काम को न करने और न ही वापस पैसा वापस करने का आरोप लगा रहा है!
बन जाहि बन जाहि अभी सब बन जाहि खोल दी खोल दे….
वायरल वीडियो में खोल दे खोल से सब हो जाहि अभी बन जाहि की आवाज आ रही है! कार्यालय में मौजूद स्टाफ तत्काल काम कराने का हवाला दे भड़के ग्रामीण को शांत कराने की कोशिश तो कर रहे पर कोई सामने नही आ रहे…
और आ गई पुलिस….
सरकारी दफ्तर में पटवारी पर हमले को खबर पर मौके पर पहुची पुलिस घायल पटवारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई….
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…
UncategorizedOctober 12, 2026कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चे का धमाका, राहुल गांधी के नाम पर मचा सियासी बवाल, दफ्तर में घुसकर नारेबाजी से गरमाया माहौल, कांग्रेस ने दी FIR की चेतावनी, एक्शन नहीं तो सड़क से सदन तक आंदोलन की तैयारी…
UncategorizedOctober 11, 2026दुर्गा पूजा से पहले कोतवाली पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, फरार चल रहे 8 लोगों की निकली हेकड़ी, 3 स्थायी और 5 गिरफ्तारी वारंट तामील, त्योहार में हुड़दंगियों की खैर नहीं, पुलिस का साफ संदेश—कानून से भागोगे, तो पकड़े जाओगे…
