
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है! वीडियो में दो युवक एक युवक के साथ लाठी और बेल्ट से मारपीट करते नजर आ रहे हैं! घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है! आरोप है! कि मारपीट के दौरान पत्नी ने पति को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की… घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है!
पीड़ित के मुताबिक, 26 अगस्त की रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गोल बाजार से घर लौट रहा था… इसी दौरान विनित श्रीवास का फोन आया और उसे गणेश अस्पताल के पास बुलाया गया… पीड़ित का आरोप है! कि मौके पर पहुंचने के बाद विनित श्रीवास और किशन ध्रुव ने पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू कर दिया….
विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ हाथ-मुक्का, लाठी और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी… वायरल वीडियो में भी दो युवक एक व्यक्ति को लाठी और बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे हैं! मारपीट में पीड़ित के सिर और दोनों हाथों में चोट लगने की बात सामने आई है!
पति को बचाने के लिए पत्नी भगवती कोरी बीच-बचाव करने पहुंची… आरोप है! कि आरोपियों ने महिला के साथ भी मारपीट की…. महिला के दोनों हाथ और बाएं गाल में चोट आने की बात कही गई है! वीडियो में एक महिला के बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट का प्रयास करते हुए एक युवक नजर आ रहा है!
घटना के बाद पीड़ित ने सरकंडा थाने पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की… पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! पुलिस वायरल वीडियो और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है! साथ ही आरोपियों की तलाश कर जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है! फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मारपीट की पूरी वजह और घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी….
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…
UncategorizedOctober 12, 2026कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चे का धमाका, राहुल गांधी के नाम पर मचा सियासी बवाल, दफ्तर में घुसकर नारेबाजी से गरमाया माहौल, कांग्रेस ने दी FIR की चेतावनी, एक्शन नहीं तो सड़क से सदन तक आंदोलन की तैयारी…
UncategorizedOctober 11, 2026दुर्गा पूजा से पहले कोतवाली पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, फरार चल रहे 8 लोगों की निकली हेकड़ी, 3 स्थायी और 5 गिरफ्तारी वारंट तामील, त्योहार में हुड़दंगियों की खैर नहीं, पुलिस का साफ संदेश—कानून से भागोगे, तो पकड़े जाओगे…
