
00 महिलाओ के बाद अब बच्चों को भी नशे के धंधे में उतरने का अंदेशा…
00 दो नाबालिगों की संलिप्तता की बात भी आ रही सामने…
बिलासपुर,,,, गांजे की तस्करी के सिंडिकेट की धमक थमने का नाम नही ले रही… ACCU और मस्तूरी पुलिस की टीम ने फिर एक महिला और पुरुष समेत 4 आरोपियो को पकड़कर उनसे 13 किलो गांजा और एक मोबाइल जब्त किया है!
पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि जयरामनगर रेलवे फाटक के ओवरब्रिज के नीचे तीन पुरुष और एक महिला पिट्ठू बैग व झोला लिए ऑटो या बस का इंतजार कर रहे…. सन्देह है! कि ये तस्कर है! सूचना पर जब पुलिस ने मौके पर पहुँच निगरानी और घेराबंदी की तो पिट्ठू बैग और झोला लिए तीन पुरुष और एक महिला दिखे जिन्हें पकड़कर उनके बैग और झोले की तलाशी ली गई… तो पिट्ठू बैग और झोले में रखे… गांजे समेत पकड़े गए…. कार्रवाई के दौरान तौल कराई तो गांजा 13 किलोग्राम निकलां. बताया जा रहा… कि ये तस्कर गांजे को बेचने सीपत क्षेत्र के ग्राम मटियारी जाने के लिए ऑटो या बस का इंतजार कर रहे थे जो पकड़े गए…
ये है! गिरफ्तार आरोपी….
तस्करी के आरोप में पकड़े गए… आरोपियो में आकाश सिसोदिया (21), उसकी पत्नी पूर्वा मालिया (20), कृष्णा पाण्डेय (23), सभी निवासी ग्राम मटियारी, थाना सीपत, तथा नीरज नायक (19), निवासी उमरिया मध्यप्रदेश के शामिल है! इज़के अलावा और दो नाबालिगों के संलिप्तता भी की बात कही जा रही…
छत्तीसगढ़ बोले तो गांजा कॉरिडोर…
पकड़े गए आरोपियो ने पूछताछ में ओडिशा के बलांगीर जिले से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर यहां महंगे दाम पर ग्राम मटियारी बेचने के लिए लाना बताया… पिछले कई सालों से छत्तीसगढ़ का बिलासपुर जोन और जिले के आसपास का इलाका गांजा तस्करों का सुरक्षित कॉरिडोर बनकर रह गया है! इस बार पकड़े गए गांजे के खेप की कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही…
नेताओँ पुलिसवालों की संलिप्तता भी आ चुकी सामने…
गांजे का ये सिंडिकेट कैसे चल रहा पब्लिक भी समझ रही, तस्करी के मामले में पुलिस कर्मियों की संलिप्तता की कहानी पहले तो आम थी… पिछले दिनों साक्षात भी हो गई… पुलिस वाले गांजे के कारोबार को प्रश्रय देने के मामले में पकड़े गए थे… हाल ही में एक नेता के संलिप्तता की खबर भी आ चुकी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
