Breaking
16 Sep 2026, Wed

सिरगिट्टी में पुलिस का डंडा चला तो अड्डेबाजों की महफिल हुई बंद, नशाखोरी और हुड़दंग पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नयापारा से तिफरा तक 6 दबोचे गए… समझाइश के साथ पहुंचाया मजिस्ट्रेट के दरबार…

बिलासपुर,,,  सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी, नशाखोरी और सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है! पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान 6 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया….
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया…
सिरगिट्टी पुलिस ने नयापारा, गणेश नगर, तिफरा सहित अन्य चिन्हांकित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार निगरानी और चेकिंग की… इसी दौरान पुलिस ने ऐसे 6 लोगों को पकड़ा, जिनके खिलाफ क्षेत्र में अशांति, अड्डेबाजी और नशाखोरी जैसी गतिविधियों को लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई….
पकड़े गए आरोपियों में रंजीत यादव (22) निवासी नयापारा कीर्तिनगर, दिनेश कुर्रे (24) निवासी बिजली ऑफिस के पास नयापारा, दिनेश खरे (35) निवासी साजापाली अकलतरा, देवेन्द्र सूर्यवंशी (20) निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला, निलेश खरे (20) निवासी साजापाली अकलतरा और कमलेश सूर्यवंशी (21) निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक स्थानों पर बाधा उत्पन्न करने तथा नशाखोरी और अड्डेबाजी करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सिरगिट्टी पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल है या सार्वजनिक स्थान पर नशाखोरी व अड्डेबाजी कर रहा है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed