
बिलासपुर,,,, नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों रुपये की रकम लेने के मामले में मोपका चौकी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है! आरोपी की पहचान सुमित केंवट (28), पिता राजकुमार केंवट, निवासी लगरा, चौकी मोपका, थाना सरकंडा के रूप में हुई है! पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1322/26 के तहत धारा 318(4) बीएनएस में अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है! पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर 2026 को लगरा निवासी रथ लाल लहरी ने मोपका चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई… शिकायतकर्ता ने बताया… कि उसने 12वीं और आईटीआई तक पढ़ाई की है। वर्ष 2025 में गांव के ही सुमित केंवट ने उससे कहा कि नेताओं से उसकी अच्छी जान-पहचान है और वह उसकी एनटीपीसी में नौकरी लगवा देगा। इसके एवज में तत्काल 50 हजार रुपये की जरूरत बताई गई।
आरोपी की बात पर भरोसा करते हुए रथ लाल ने 34 हजार रुपये फोन-पे के जरिए दे दिए। साथ ही नौकरी लगवाने के नाम पर अपने आईटीआई और स्कूली प्रमाण पत्र भी आरोपी को सौंप दिए।
जांच के दौरान पुलिस के सामने यह भी सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर अन्य लोगों से भी नौकरी लगाने के नाम पर रकम ली। इनमें फरहदा निवासी विमल केंवट से 65 हजार रुपये, कंचनपुर निवासी ईश्वर केंवट से 50 हजार रुपये, संजय केंवट से 40 हजार रुपये और लगरा निवासी सूर्य प्रकाश केंवट से 24 हजार रुपये लेने की शिकायत सामने आई है। इस तरह उपलब्ध शिकायत में कुल 2.13 लाख रुपये की रकम का उल्लेख है।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.16लोखंडी में गैंगवार के बाद युवक की मौत… गांव में मचा बवाल, परिजन बोले घर में घुसकर मारने वाले बाहर, जेल में गांव के छोरे, एसएसपी दफ्तर पहुंचा पूरा हुजूम, पुलिस की कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल…
Uncategorized2026.09.16सिरगिट्टी में पुलिस का डंडा चला तो अड्डेबाजों की महफिल हुई बंद, नशाखोरी और हुड़दंग पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नयापारा से तिफरा तक 6 दबोचे गए… समझाइश के साथ पहुंचाया मजिस्ट्रेट के दरबार…
Uncategorized2026.09.16नौकरी का झांसा, नोटों का धंधा, नेता से पहचान बताकर NTPC में नौकरी लगाने का दावा, पांच बेरोजगारों से 2.13 लाख ऐंठे… प्रमाण पत्र भी लिए, आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ा नौकरीबाज…
Uncategorized2026.09.16गांजे की शिकायत की तो बदमाश ने ज्वेलर्स में घुसकर गार्ड पर चला दिया चापड़! शहर में बेखौफ बदमाशी का ऐसा तांडव कि सुरक्षा के दावे भी हुए घायल, गार्ड अस्पताल में भर्ती और आरोपी को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया…
