Breaking
16 Sep 2026, Wed

गांजे की शिकायत की तो बदमाश ने ज्वेलर्स में घुसकर गार्ड पर चला दिया चापड़! शहर में बेखौफ बदमाशी का ऐसा तांडव कि सुरक्षा के दावे भी हुए घायल, गार्ड अस्पताल में भर्ती और आरोपी को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया…

बिलासपुर,,,, शहर में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ बदमाश ने एक बार फिर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोलकर रख दी है! गांजा पीने की शिकायत करने से बौखलाए एक बदमाश ने सरेआम एक ज्वेलरी दुकान में घुसकर सुरक्षा गार्ड पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया… इस खूनी खेल में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया है! जिसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है!

रंजिश की वजह……

जूनीलाइन निवासी पीड़ित राजेंद्र रजक सदर बाजार के करोना चौक स्थित ‘राकेश ज्वेलर्स’ में सुरक्षा गार्ड हैं! उनके मोहल्ले का ही आरोपी सत्येंद्र यादव अक्सर वहां गांजा पीता था…. राजेंद्र ने इसका कड़ा विरोध करते हुए शिकायत की थी…. जिससे सत्येंद्र उनसे रंजिश रखने लगा था…

दुकान में घुसकर हमला…..

रविवार रात करीब 8 बजे आरोपी सत्येंद्र पहले गार्ड के घर पहुंचा…. वहां राजेंद्र और उनका बेटा आदित्य नहीं मिले… तो वह सीधा राकेश ज्वेलर्स पहुंच गया…. आरोपी ने दुकान के अंदर दाखिल होकर ड्यूटी पर तैनात राजेंद्र पर अचानक चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर दिए…. जिससे राजेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई….

बेटे पर भी हमले का प्रयास…..

खून से लथपथ गार्ड के गिरते ही दुकान में चीख-पुकार मच गई…. शोर सुनकर पहुंचे गार्ड के बेटे आदित्य पर भी आरोपी ने हमला करने की कोशिश की…. लेकिन वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया…

कानून-व्यवस्था ध्वस्त, खाकी का खौफ खत्म…..

शहर के मुख्य व्यावसायिक इलाकों में इस तरह की घटना होना यह साफ दर्शाता है! कि अपराधियों के दिल से पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है! स्थानीय व्यापारियों का कहना है! कि पुलिस केवल औपचारिक गश्त तक सीमित रह गई है! अवैध नशे की बिक्री और नशेड़ियों के जमावड़े की लगातार शिकायतों के बावजूद पुलिस ठोस कार्रवाई करने से बचती रही…. जिसका अंजाम एक बेकसूर गार्ड को अपनी जिंदगी और मौत से लड़कर भुगतना पड़ रहा है!

पुलिस कार्रवाई…..

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े गए आरोपी सत्येंद्र यादव को हिरासत में ले लिया…. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे गार्ड की स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed