
बिलासपुर,,, त्योहारों की शुरुआत से पहले पुलिस ने उन लोगों को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है! जिनका पुराना रिकॉर्ड कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती रहा है! जिले के सभी थाना क्षेत्रों के गुंडा और निगरानी बदमाशों को थानों में तलब कर परेड कराई गई… पुलिस ने उनकी मौजूदा गतिविधियों की जानकारी ली और आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी तरह का विवाद या उपद्रव नहीं करने की साफ हिदायत दी…
गणेश पूजा, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के दौरान इलाके की शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी… थानों में बुलाए गए…. बदमाशों को स्पष्ट किया गया…. कि त्योहार के नाम पर हुड़दंग, विवाद या शांति भंग करने की कोशिश हुई…. तो इस बार मामला केवल समझाइश तक सीमित नहीं रहेगा…. बल्कि सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी…
पुलिस ने सक्रिय बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश दिए हैं! ऐसे लोगों के खिलाफ इस्तगासा तैयार कर बाउंड ओवर की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा जाएगा… यानी त्योहार शुरू होने से पहले ही पुलिस ने संभावित उपद्रवियों को अपनी निगरानी में ले लिया है!
एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि त्योहारों की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी…. शांति से त्योहार मनाने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो, यह पुलिस की प्राथमिकता है! जो लोग माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ बिना नरमी के कानूनी कार्रवाई की जाएगी…
यह पूरी कार्रवाई…. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में की…. पुलिस ने पुराने रिकॉर्ड वाले बदमाशों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के साथ त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर अपना रुख भी साफ कर दिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.16गांजे की शिकायत की तो बदमाश ने ज्वेलर्स में घुसकर गार्ड पर चला दिया चापड़! शहर में बेखौफ बदमाशी का ऐसा तांडव कि सुरक्षा के दावे भी हुए घायल, गार्ड अस्पताल में भर्ती और आरोपी को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया…
Uncategorized2026.09.16त्योहार में हुड़दंग का प्लान है तो जरा संभल जाना! पुलिस ने पहले ही थाने बुलाकर बदमाशों की हाजिरी लगाई, समझाइश भी दी और साफ कर दिया—गणेश से दिवाली तक गड़बड़ी की तो इस बार सीधे कानून का डंडा बजेगा…
Uncategorized2026.09.16कॉपर केबल पर चोरों की नजर, दिल्ली से बिलासपुर तक दौड़ा गिरोह; रेलवे की तार काटकर चांदनी चौक में बेचते थे माल, RPF ने 10 चोर और 7 रिसीवर दबोचे, 4 स्कूटर भी जब्त…
Uncategorized2026.09.15GST का छापा पड़ा तो कारोबारियों के उड़ गए होश, 6 ठिकानों पर पहुंची टीम… व्यापार विहार से मुंगेली तक मचा हड़कंप, बिल-किताब खुली तो टैक्स का खेल भी आया जांच के घेरे में…
