Breaking
16 Sep 2026, Wed

कॉपर केबल पर चोरों की नजर, दिल्ली से बिलासपुर तक दौड़ा गिरोह; रेलवे की तार काटकर चांदनी चौक में बेचते थे माल, RPF ने 10 चोर और 7 रिसीवर दबोचे, 4 स्कूटर भी जब्त…

बिलासपुर,,,, बुढ़ार, सिंहपुर, छादा एवं शहडोल क्षेत्र में रेलवे की कॉपर केबल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, बिलासपुर के मार्गदर्शन में RPF की विशेष टीम एवं RPF पोस्ट अनूपपुर ने संयुक्त कार्रवाई कर एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में 10 आरोपियों एवं चोरी की रेलवे संपत्ति खरीदने वाले 7 रिसीवरों सहित कुल 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी में प्रयुक्त 4 स्कूटर भी जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली से आकर अनूपपुर क्षेत्र में किराए के मकानों में रह रहे थे तथा स्कूटर से घूमकर रेलवे की कॉपर केबल एवं अन्य तांबे की सामग्री की रेकी कर चोरी करते थे। चोरी की सामग्री को दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कबाड़ मंडी में बेचने की बात पूछताछ में सामने आई है। RPF द्वारा प्रभावित रेलखंडों में लगातार निगरानी, पेट्रोलिंग, एम्बुश एवं स्थानीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो आरोपियों को ट्रेन से भागते समय उमरिया से तथा एक आरोपी को गाजियाबाद स्थित उसके निवास से पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई कॉपर केबल एवं अन्य तांबे की रेलवे सामग्री बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं चोरी की संपत्ति के खरीदारों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed