Breaking
19 Sep 2026, Sat

व्यापार विहार के सागर ट्रेडर्स ,नरेश ट्रेडर्स के बाद अब माधव ट्रेडर्स में नकली माल सप्लाई करने का आरोप, पहले भी छापा, सामान का सेम्पल जब्त, जांच रिपोर्ट अब तक गायब—अब माधव ट्रेडर्स पर कार्रवाई के बाद सवाल, आखिर नकली माल का खेल रुकेगा कब और रिपोर्ट आएगी कब?

बिलासपुर,,,, जिले में नामी कंपनियों के ब्रांड की कथित नकल कर डुप्लीकेट सामान बेचे जाने की शिकायत के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के शनिचरी बाजार स्थित माधव ट्रेडर्स में छापेमार कार्रवाई की…. कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकान से चायपत्ती, ईनो सहित कपड़े धोने के डिटर्जेंट पाउडर के सैंपल जब्त किए हैं! इन सभी सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है!

बताया जा रहा है! कि विभाग को कुछ कंपनियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं… कि माधव ट्रेडर्स में उनके ब्रांड से मिलते-जुलते अथवा कथित रूप से नकली उत्पादों की बिक्री की जा रही है! शिकायत के आधार पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने दुकान पहुंचकर जांच की और संदेह के आधार पर अलग-अलग उत्पादों के सैंपल जब्त किए… विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जब्त किए गए… सामान को जांच के लिए भेजा गया है! जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित उत्पाद असली हैं! या उनमें किसी प्रकार की मिलावट, नकलीपन अथवा ब्रांड की नकल की गई है! रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी….

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई….

शहर में डुप्लीकेट और संदिग्ध ब्रांडेड सामान की बिक्री को लेकर इससे पहले भी खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई सामने आ चुकी है! कुछ माह पूर्व व्यापार विहार स्थित सागर ट्रेडर्स में भी विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में सामान जब्त कर जांच के लिए भेजा था… लेकिन अभी तक जांच रिपोट नही आई..?
वहीं, व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का दावा है! कि व्यापार विहार और शहर के अन्य इलाकों में स्थित कुछ ट्रेडर्स के माध्यम से बड़े ब्रांडों के कथित नकली माल को बाजार में खपाए जाने की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं! हालांकि इन मामलों में कार्रवाई के बाद जांच रिपोर्ट और उसके आधार पर होने वाली अंतिम कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाती…
ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है! कि विभाग द्वारा सामान जब्त कर जांच के लिए भेजे जाने के बाद जांच रिपोर्ट आने पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कितनी प्रभावी कार्रवाई होती है! और नकली सामान की सप्लाई पर पूरी तरह रोक कब लगेगी?

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed