
बिलासपुर,,,, चकरभाठा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अड्डेबाजी, नशाखोरी व अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चकरभाठा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखना और मारपीट, अड्डेबाजी तथा नशे जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। कार्रवाई की जद में जीत वर्मा, पप्पू उर्फ गुलशन पाण्डेय, समीर दास मानिकपुरी, प्रियांशु वर्मा, हर्षवर्धन उर्फ मोन्टू वर्मा, आयुष्मान वर्मा, रमेश उर्फ पाण्डो मेरसा, करन सोनवानी और शत्रुहन निषाद शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या अपराध की जानकारी तत्काल डायल 112 अथवा चकरभाठा थाना में देकर पुलिस का सहयोग करें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.19चकरभाठा में अड्डेबाजों और नशाखोरों पर पुलिस का डंडा चला, 9 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; जीत से लेकर शत्रुहन तक पुलिस ने कसा शिकंजा, मजिस्ट्रेट के दरबार में पेशी, बोले पुलिस से बचकर रहना….
Uncategorized2026.09.19डोंगरिपारा में चाकू लेकर घूम रहे थे मोहम्मद जुम्मन, कोटा पुलिस ने मारी दबिश तो ‘धार’ गई उतर, 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी, कब्जे से लोहे का चाकू बरामद; शशिकांत भारद्वाज की टीम ने न्यायिक रिमांड पर भेजा…
Uncategorized2026.09.19नेपाल भागकर भी नहीं बच पाया दीपक तिवारी, कांग्रेसी नेता पर हमले की साजिश में फरार मुख्य आरोपी को तारबाहर पुलिस ने दबोचा, सीसीटीवी और साइबर टीम ने खोला राज… अब मोबाइल जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर…
Uncategorized2026.09.19गोड़पारा में आवासीय नक्शे पर कमर्शियल खेला, निगम बोला अरपा साडा देखे, साडा बोला T&CP देखे और T&CP ने पल्ला झाड़ा… 900 अवैध निर्माणों के बाद भी जिम्मेदारों का सिस्टम बना “मेरा काम नहीं” का दही…
