
बिलासपुर-कोटा,,,, चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब, गांजा सहित आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कोटा पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है! आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया है!
पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि डोंगरिपारा कोटा क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने पास धारदार चाकू लेकर घूम रहा है! सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद उनके निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर डोंगरिपारा में रेड कार्रवाई की गई.. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहम्मद जुम्मन पिता मोहम्मद बरकत, उम्र 45 वर्ष, निवासी डोंगरिपारा कोटा को पकड़ा… तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ… पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 784/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया… इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया…
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक 195 उमाशंकर राठौर, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू और आरक्षक 1356 संजय श्याम की विशेष भूमिका रही. .
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.19चकरभाठा में अड्डेबाजों और नशाखोरों पर पुलिस का डंडा चला, 9 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; जीत से लेकर शत्रुहन तक पुलिस ने कसा शिकंजा, मजिस्ट्रेट के दरबार में पेशी, बोले पुलिस से बचकर रहना….
Uncategorized2026.09.19डोंगरिपारा में चाकू लेकर घूम रहे थे मोहम्मद जुम्मन, कोटा पुलिस ने मारी दबिश तो ‘धार’ गई उतर, 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी, कब्जे से लोहे का चाकू बरामद; शशिकांत भारद्वाज की टीम ने न्यायिक रिमांड पर भेजा…
Uncategorized2026.09.19नेपाल भागकर भी नहीं बच पाया दीपक तिवारी, कांग्रेसी नेता पर हमले की साजिश में फरार मुख्य आरोपी को तारबाहर पुलिस ने दबोचा, सीसीटीवी और साइबर टीम ने खोला राज… अब मोबाइल जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर…
Uncategorized2026.09.19गोड़पारा में आवासीय नक्शे पर कमर्शियल खेला, निगम बोला अरपा साडा देखे, साडा बोला T&CP देखे और T&CP ने पल्ला झाड़ा… 900 अवैध निर्माणों के बाद भी जिम्मेदारों का सिस्टम बना “मेरा काम नहीं” का दही…
