Breaking
19 Sep 2026, Sat

नेपाल भागकर भी नहीं बच पाया दीपक तिवारी, कांग्रेसी नेता पर हमले की साजिश में फरार मुख्य आरोपी को तारबाहर पुलिस ने दबोचा, सीसीटीवी और साइबर टीम ने खोला राज… अब मोबाइल जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर…

बिलासपुर,,,, तारबाहर पुलिस ने कांग्रेसी नेता पर हमले की साजिश से जुड़े मामले में फरार चल रहे…  मुख्य आरोपी दीपक तिवारी को गिरफ्तार किया है! पुलिस के मुताबिक आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल चला गया था…. और कई दिनों से फरार चल रहा था… पुलिस एवं साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया…
मामला अपराध क्रमांक 221/2026 से जुड़ा है! जिसमें धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 61(2), 109 और 55 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है! पुलिस के अनुसार घटना 4 जुलाई 2026 की सुबह की है! शिकायतकर्ता शिशिर कश्यप ने बताया कि उनके पिता मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे… और रेलवे अस्पताल के पास पहुंचे थे…. इसी दौरान तीन अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर मुंह पर कपड़ा बांधकर वहां पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ मारपीट की….
शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की… जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए…. साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के जरिए घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की पहचान की गई…. और संदिग्धों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई…
पुलिस के मुताबिक मामले में नितिन टेकाम, एक विधि से संघर्षरत बालक तथा आंचल साहिल और नवीन पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है! वहीं मुख्य आरोपी दीपक तिवारी लगातार फरार था… पुलिस का दावा है! कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल चला गया था…
लगातार निगरानी और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया… उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है! पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed