Breaking
22 Sep 2026, Tue

गणेश पंडाल में बाजे पर ऐसा बजा बवाल कि भक्ति गई, लाठी-डंडे आ गए, कुल्हाड़ी-छुरी से हमला, युवक की मौत… मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, हथियार भी बरामद; पंडाल में आरती की जगह छिड़ गया रण…

बिलासपुर-मस्तूरी,,,  गणेश पंडाल में बाजा बजाने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया… मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में हुई मारपीट में एक युवक शैलेष कुमार राठौर उर्फ राज की मौत हो गई… जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए… मामले में मस्तूरी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! एक विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया है!


पुलिस के मुताबिक घटना 20 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे गणेश पंडाल के पास हुई… रिपोर्ट के अनुसार विवाद के दौरान आरोपियों ने एक राय होकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडे तथा अन्य हथियारों से हमला किया… मारपीट में शैलेष राठौर सहित विक्रम राठौर, लक्की राठौर उर्फ विकास, व्यास नारायण और रवि राठौर घायल हुए… सभी घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया… जहां डॉक्टरों ने शैलेष राठौर को मृत घोषित कर दिया…
घटना की सूचना के बाद मस्तूरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 669/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 109, 190, 191(1), 191(2), 191(3), 102 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की…
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मस्तूरी थाना और ACCU की टीम ने आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया… पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया… उनकी निशानदेही पर डंडा, लोहे की छुरी और लोहे की कुल्हाड़ी समेत घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त किए गए…

गिरफ्तार 13 आरोपी….

01 बोधीराम राठौर पिता स्व. लक्ष्मण राठौर उम्र 75 वर्ष, निवासी गतौरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर

02. संतोष राठौर पिता भुवन राठौर उम्र 47 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा

03. दिलीप कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 45 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी थाना मस्तूरी

04. दीपक कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 42 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी, थाना मस्तूरी

05. आकाश राठौर पिता संतोष राठौर उम्र 19 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, थाना जांजगीर

06. शंकर राठौर उर्फ नंदू पिता बोधीराम राठौर उम्र 33 वर्ष, निवासी गतौरा, थाना मस्तूरी

07 आकाश राठौरं उर्फ मोनू पिता दीपक कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी जनक पहरी गतौरा, थाना मस्तूरी

08. सुरज कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 40 वर्ष, निवासी जनक पहरी गतौरा, थाना मस्तूरी

09. रोहित कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 36 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी थाना मस्तूरी

10. सुनील उर्फ राजा राठौर पिता स्व. मनोज कुमार उम्र 28 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी, थाना मस्तूरी


11 प्रकाश उर्फ लालू राठौर पिता संतोष राठौर उम्र 23 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, थाना जांजगीर

12. रवि कुमार राठौर पिता स्व मनोज कुमार उम्र 25 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी, थाना मस्तूरी

13.आयुष राठौर पिता दिलीप राठौर उम्र 21 वर्ष निवासी सारागांव, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा

14 विधि से संघर्षरत बालक एक

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed