
बिलासपुर,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं
SSP रजनेश सिंह ने आज सभी गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों तथा पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारियों की बैठक लेकर गणेश विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा की… जिले में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन 24 और 25 सितंबर को किया जाएगा…. समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन छठघाट एवं पचरीघाट में किया जाएगा… कलेक्टर और SSP ने विसर्जन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए….
अधिकारियों ने कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान डीजे का उपयोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप ही किया जाए… निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की नजर रहेगी… समितियों से विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं में सहयोग करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई…. बैठक में स्पष्ट किया गया…. कि विसर्जन में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति नशापान कर शामिल न हो…. सभी श्रद्धालु धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन में शामिल हों… ऐसा कोई कार्य या व्यवहार न किया जाए… जिससे किसी की धार्मिक अथवा सामाजिक भावना आहत हो….

23 सितंबर को छठघाट में स्वच्छता अभियान में श्रमदान की अपील…
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाली सेवा गतिविधियों की जानकारी भी दी गई… गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से 23 सितंबर की सुबह छठघाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल होकर श्रमदान करने का आग्रह किया गया… अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया जा सकता है! बैठक में विसर्जन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, यातायात, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों पर भी चर्चा की गई…. समितियों से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करते हुए सहयोग करने की अपील की गई…
बैठक में नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, एडीएम शिवकुमार बनर्जी सहित पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी तथा गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे….
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 6, 202699 लाख में होटल खरीदने का दावा, न रजिस्ट्री न मालिकाना हक, किरायेदारी के कागजों से ही फंस गए शक्ति सिंह ठाकुर, न्यायालय ने खोली पोल, 30 दिन में ‘हरी चटनी’ होटल खाली करने का फरमान, अगस्त 2025 से 3 लाख महीना किराया और बिजली बिल भी भरना होगा…
UncategorizedNovember 6, 2026बिलासपुर में चिट्टे का कारोबार कर अमृतसर में बैठा था मास्टरमाइंड, सकरी पुलिस ने पंजाब पहुंचकर दबोचा! 11.73 ग्राम हेरोइन वाले पेडलर से खुला राज, ACCU ने खंगाली सप्लाई की पूरी कुंडली, अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
