
बिलासपुर,,, सरकार का व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) भी जातिवादी लफड़े में पड़ गया… एक आपत्तिजनक प्रश्न को लेकर उद्वेलित जिला और संभागीय सर्वसेन समाज ने एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाई और कलेक्टर को 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा….
समाज के प्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर को सीएम के नाम सौंपे गए…. ज्ञापन में बताया गया…. कि गत 20 सितंबर को मंडल द्वारा प्रदेशभर में लेबटेक्निशियन पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी…. जिसमे समाज के उम्मीदवारों ने भी भाग लिया…. जिससे ये बाते संज्ञान में आई कि प्रश्नपत्र के प्रश्न क्रमांक 42 में हमारे सेन समाज के लिए अपमानजनक शब्दो का प्रयोग किया गया है!
जिससे पूरे छत्तीसगढ़ के समाज के लोग लोग आहत और उद्वेलित है! सर्व सेन समाज का कहना है! कि किसी भी समाज को इस तरह नीचा दिखाने का प्रयास निंदनीय है! आपराधिक है! इसके विरोध में मंगलवार और बुधवार को सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालय में ज्ञापन सौंपाकर मुख्यमंत्री से पूछा जाएगा कि… क्या यही उनका सुशांसन है! जिसमे किसी जाति को इस तरह अपमानित किया जा रहा… सर्वसेन समाज ने जिम्मेदार दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने, इस तरह की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कानून बनाने और आपत्तिजनक शब्द और प्रश्न को विलोपित करने की मांग की है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 23, 2026व्यापम के सवाल ने छेड़ा जाति वाला बवाल, सेन समाज आया सड़क पर, कलेक्टर को ज्ञापन थमाकर पूछ लिया, प्रश्नपत्र में अपमानजनक शब्द डालकर आखिर सरकार किस बात का सुशासन दिखा रही है?
UncategorizedSeptember 22, 2026गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी में प्रशासन भी फुल एक्शन में! 24-25 सितंबर को छठघाट-पचरीघाट में होगा विसर्जन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू… नशे में पहुंचे तो बप्पा से पहले पुलिस का दर्शन तय…
UncategorizedSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बाजे पर ऐसा बजा बवाल कि भक्ति गई, लाठी-डंडे आ गए, कुल्हाड़ी-छुरी से हमला, युवक की मौत… मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, हथियार भी बरामद; पंडाल में आरती की जगह छिड़ गया रण…
UncategorizedSeptember 22, 2026दारू का गोदाम बना कार्टूनों का कबाड़खाना, 2 माह से स्टाफ की तनख्वाह गायब, 6 माह से पुट्ठों का टेंडर लापता, शराब रखने जगह नहीं; गोदाम से बाथरूम तक कार्टूनों का कब्जा, आखिर कब जागेगा आबकारी अमला?…
