
00 सबका यही सवाल है! चौक पर 3 मंजिल तन गया तब क्यों नही दिखा… अब तक क्या कर रहे थे…
00 सामने के कालोनी में गेट और 14 मकान तोड़ा गया था… फिर कैसे हो गया… परिसर आबाद, उठ रहे सवाल…
बिलासपुर,,,, नगर निगम का बेगारी और खोदा निपोरी जारी है! निगम अमले ने फिर बुधवार को चिल्हाटी मोड़ पर श्यामा विहार के गेट के ठीक बगल के तीन दुकानों वाले मंजिला भवन को सड़क के दायरे में कराये गए… निर्माण व पार्किंग का प्रावधान न होने के कारण सील कर गेट और नाले की जगह पर कराये गए… कांक्रीट व गेट को उखड़वाया… कालोनी के अंदर के कुछ मकानों के बाउंड्रीवाल को ढहा सीसीरोड को एक्सीवेटर से खुदवाया… इसके अलावा चिल्हाटी रोड और अशोक नगर सरस्वती शिशु मंदिर के पास अवैध कालोनी पर कार्रवाई की… फिर चर्चा रही… कि जब बन रहा था… तो क्या जिम्मेदार सो रहे थे… इसके अलावा सामने एक कालोनी की चर्चा रही जिसके गेट और 14 मकानों को एक्सीवेटर से ढहाया गया था… वहां फिर कैसे कालोनी खड़ी हो गई…
नगर निगम के उसी से ठंडा उसी से गरम टाइप के ऐसे दर्जनों मामले है! निर्माणकर्ता को मौके पर ये भी समझाइस दी गई… कि ऑफिस में आकर फीस (जुर्माना) पटाकर सेटलमेंट कर ले… चिल्हाटी मोड़ का ये काम्प्लेक्स और दुकान लता पटेल के नाम से है! बताया गया… कि पार्किंग का प्रावधान न करने, जगह छोडने के बजाय 500 स्क्वेयर फीट से ज्यादा निर्माण कराने के कारण ये कार्रवाई की गई… इसके अलावा चिल्हाटी में नारद वर्मा के अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई कर उनके परिसर की कंक्रीट रोड को एक्सीवेटर से खुदवाकर लोहे के प्रवेश द्वार को उखड़वाकर जब्त किया गया… इसी तरह अशोक नगर शिशु मन्दिर के पास अनूप अग्रवाल और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा कराए जा रहे… अवैध प्लॉटिंग को भी तोड़फोड़ खोदाखादी कर विध्वंस कराने का दावा किया गया…
फिर क्या देख रहे जिम्मेदार….
जब भी नगर निगम का अमला अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई करने पहुचती है! लोग कमेंट्स करते है! कि इनको निर्माण के बाद ही क्यो दिखता है! जब बनते रहता है! तब ये लोग कहा घुसे रहते है! चौक की जगह है! सबको दिख रहा… और खटक रहा… तभी तो शिकायत पर कार्रवाई की गई.. ये सब जिमीदारो को क्यो नही दिखता कैसे और किसकी सह पर अवैध निर्माण हो जा रहा 8 जोन में 8 भवन शाखा अधिकारी है! टाइम कीपर है! इंजीनियर है! इतना बड़ा अमला है! फिर ये सब किसकी सह पर चल रहा… और किसके इशारे पर ये कार्रवाई का खेल चल रहा एक नई कई सवाल है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 24, 2026तीन मंजिला तन गया, निगम की आंख नहीं खुली… शिकायत आई तो एक्सीवेटर जाग गया, कल गेट-मकान तोड़े, आज फिर कॉलोनी आबाद… निगम की कार्रवाई पर सवाल, अवैध निर्माण दिखता कब है, बनने से पहले या शिकायत मिलने के बाद?
UncategorizedSeptember 23, 2026व्यापम के सवाल ने छेड़ा जाति वाला बवाल, सेन समाज आया सड़क पर, कलेक्टर को ज्ञापन थमाकर पूछ लिया, प्रश्नपत्र में अपमानजनक शब्द डालकर आखिर सरकार किस बात का सुशासन दिखा रही है?
UncategorizedSeptember 22, 2026गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी में प्रशासन भी फुल एक्शन में! 24-25 सितंबर को छठघाट-पचरीघाट में होगा विसर्जन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू… नशे में पहुंचे तो बप्पा से पहले पुलिस का दर्शन तय…
UncategorizedSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बाजे पर ऐसा बजा बवाल कि भक्ति गई, लाठी-डंडे आ गए, कुल्हाड़ी-छुरी से हमला, युवक की मौत… मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, हथियार भी बरामद; पंडाल में आरती की जगह छिड़ गया रण…
