
बिलासपुर,,, दयालबंद मधुबन के बाद अब अशोक नगर के सड़क तक संचालित शराब दुकान को अन्यत्र हटाने का विरोध जोर पकड़ने लगा है! 3 वर्षों से आंदोलित और प्रयासरत रहवासियों ने फिर इसके लिए एकजुट होकर आवाज उठाई है! पर टारगेट के आगे जनता की आवाज को दबाने का सिलसिला जारी है! यहां के रहवासियों का कहना है! कि वे करीब तीन साल से शराब दुकान को यहां से हटवाने की मांग को लेकर प्रशासन और आबकारी विभाग से शिकायत कर रहे हैं! लेकिन अब तक उनकी नही सुनी गई… भट्टी के अगले बगल और सामने सडक पर पानी पाउच, डिस्पोजल और चखने के टपरे तन गए है! मदिरा प्रेमी सडक पर ही बाइक खड़ी कर सीट पर पैग बना चियर्स सगा, चियर्स भांटो कर रहे…
जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और आम लोगों को सड़क से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा…
सोमनाथ साहू, निरंजन प्रसाद, बीडी पाण्डेय, सुदर्शन मानिकपुरी, श्यामलाल साहू, सत्या साहू और सूरज यादव समेत अन्य रहवासियों ने बताया कि वे दो साल पहले भी जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त से शिकायत से कम्प्लेंट कर दुकान को आबादी क्षेत्र से बाहर या किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग कर चुके है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 24, 2026सड़क बनी पैग का अड्डा, ‘चियर्स सगा-चियर्स भांटो’ से मोहल्ला बेहाल! तीन साल से भट्टी हटाने गुहार, फिर भी आबकारी की नींद नहीं टूटी… स्कूल-कॉलेज जाने वालों की राह में जाम, आखिर जनता की सुनवाई होगी कब?
UncategorizedSeptember 24, 2026तीन मंजिला तन गया, निगम की आंख नहीं खुली… शिकायत आई तो एक्सीवेटर जाग गया, कल गेट-मकान तोड़े, आज फिर कॉलोनी आबाद… निगम की कार्रवाई पर सवाल, अवैध निर्माण दिखता कब है, बनने से पहले या शिकायत मिलने के बाद?
UncategorizedSeptember 23, 2026व्यापम के सवाल ने छेड़ा जाति वाला बवाल, सेन समाज आया सड़क पर, कलेक्टर को ज्ञापन थमाकर पूछ लिया, प्रश्नपत्र में अपमानजनक शब्द डालकर आखिर सरकार किस बात का सुशासन दिखा रही है?
UncategorizedSeptember 22, 2026गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी में प्रशासन भी फुल एक्शन में! 24-25 सितंबर को छठघाट-पचरीघाट में होगा विसर्जन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू… नशे में पहुंचे तो बप्पा से पहले पुलिस का दर्शन तय…
