Breaking
25 Sep 2026, Fri

विसर्जन में बप्पा की भक्ति कम, शोहदों की दादागिरी ज्यादा, सिरगिट्टी में चाकू से दो घायल, कोतवाली-सदर में गदर और पचरीघाट में लाठियां… गणपति बप्पा मोरया के साथ हुड़दंग मचा जोरिया…

बिलासपुर,,, पुलिस प्रशासन की चेतावनी और सख्ती के बावजूद भगवान विघ्न विनाशक के प्रतिमा विसर्जन को कुछ शोहदों ने होली हुड़दंग और गुंडागर्दी उत्सव बना लिया…

विसर्जन के दौरान सिरगिट्टी बन्नाक चौक पर चाकूबाजी में दो लोगो के घायल होने की खबर है! वही सिटी कोतवाली चौक पर भी दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई…


मिली जानकारी के मुताबिक बन्नाक चौक माता चौरा और भवानी नगर के लड़के भगवान श्री गणेशजी की प्रतिमा को विसर्जित कर वापस लौट रहे थे…

सिरगिट्टि बन्नाक चौक

कि बड़े बन्नाक के पास वहां खड़े युवकों ने फिल्मी अंदाज में बन्नाक चौक माता चौरा निवासी 22 वर्षीय सिद्धांत ध्रुव और भवानी नगर निवासी 25 वर्षीय राहुल सिंह ठाकुर पर चाकू से हमला कर दिया घायलों को सिम्स लाया गया…

ये रहा मुम्बईया स्टाइल..

घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही… लेकिन आरोपियो का नाम नही बताया जा रहा… यानि खेल निबटने निबटाने जैसा है! उससे भी ग़म्भीर बात यह है! कि घायल सिरगिट्टी घटना स्थल से सिम्स पहुँच गए… पर सिरगिट्टी पुलिस को वारदात का कोई अतापता नही… न्यूज़ बास्केट ने जब सिरगिट्टी थानेदार यशवंत प्रताप सिंह से घटना के सम्बंध में जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि न तो ऐसे किसी वारदात की अभी तक कोई सूचना आई है! और न कोई FIR हुई है!

सदर और कोतवाली चौक पर ग़दर….

इधर सदर बाजार ऊदल चौक और सिटी कोतवाली चौक पर भी झगड़े की खबर है!

सिटी कोतवाली चौक पर पुलिस बल की मौजूदगी में पहले गाड़ी निकालने के चक्कर मे दो गुट आपस मे भिड़ गए….

कोतवाली चौक

पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। इस दौरान जमकर नेतागिरी भी हुई…

पचरीघाट विसर्जन स्थल पर भी दनादन, 3 पहलवानों को भेजा थाना…

पचरी घाट विसर्जन स्थल पर भी जमकर मारपीट हुई, हाटहुट और भगदड़ मचने पर जब पुलिस कर्मियों ने लाठियां भांजी खलनायक की धुन पर अकड़कर नाच रहे छपरी भाग निकले…. पुलिस ने 3 लड़को को पकड़कर थाना रवाना किया…

विषर्जन स्थल पचरी घाट

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed