Breaking
25 Sep 2026, Fri

नक्शा आवासीय, निर्माण पूरा कमर्शियल… गोड़पारा में अब नोटिस-नोटिस का खेल, मजमून बताने में अफसरों की जुबान बंद, कॉपी देने में हाथ सुस्त… तो कार्रवाई का नंबर कब आएगा?

बिलासपुर,,,, न्यायधानी के नगर निगम के अफसरो ने तय रणनीति के तहत गोड़पारा के आवासीय नक्शे की स्वीकृति पर 3 मंजिला व्यवसायिक काम्प्लेक्स और दुकान निर्माण कराने के मामले भवन निर्माता नीलेश जोबनपुत्रा को आखिरकार नोटिस का छिड़काव कर ही दिया… नोटिस भी ऐसा कि न तो भवन अधिकारी मजमून बता पा रहे न अरपा विशेष प्राधिकरण क्षेत्र प्रभारी जब नोटिस का ये हाल है! तो आगे क्या होगा समझ सकते है!
बताया जा रहा…. कि अवैध निर्माण को लेकर लगातार हो रही फजीहत और शुक्रवार को आयोजित सामान्य सभा को देखते हुए नोटिस का दांव खेला गया….
इससे पहले इसके लिए नगर निगम प्रशासन अरपा साडा, तो अरपा साडा – टीएनसी (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) को जिम्मेदार बता रहे थे…

ये है मामला…

ग्राम गोड़पारा नदी तट पर आर्यसमाज भवन के बगल के नजूल शीट नंबर 47 और प्लॉट नंबर 59/2 में रकबा 3705 वर्गफीट जमीन पर गत दिसंबर 2023 के आवेदन पर भवन निर्माता राज मैनुफैक्चरिंग एंड प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के संचालक नीलेश जोबनपुत्रा को आवासीय भवन के निर्माण की अनुमति दी गई थी…

स्वीकृत नक्शे के मुताबिक भूतल, प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल पर आवासीय निर्माण का उल्लेख है! आरोप है! कि निर्माणकर्ता ने सामने की ओर दुकानें निकालकर कमर्शियल निर्माण करा लिया… बल्कि पूरा परिसर ही व्यवसायिक टाने दिया और नियम के मुताबिक एफएआर तक के प्रावधान का पालन नही किया…
सवाल यह उठ रहा कि 8- 8 जोन है! 8 भवन शाखाअधिकारी है! टाइम कीपर है! इतना बड़ा स्टाफ है! तो ये देख क्या रहे… क्या निगम प्रशासन के पास ऐसा कोई नियम कानून नही जो अवैध निर्माण को सख्ती से रोकने में कारगर हो, क्या निगम के कोई अफसर इसके लिए जिम्मेदार नही…

कुछ होगा के नाहि….

निगम के भवन शाखा अधिकारी अनुपम तिवारी ने बताया कि अरपा विशेष क्षेत्र प्राधिकरण और टीएनसी से भवन अनुज्ञा से सम्बंधित दस्तावेज मंगाया गया है! परीक्षण के बाद कार्रवाई करने निर्देश मिले है कार्रवाई की जाएगी…
00
अरपा क्षेत्र विशेष प्राधिकरण से तो नीलेश जोबनपुत्रा के नाम से कोई नोटिस् जारी नही किया गया है! नगर निगम के भवन शाखा से नोटिस जारी किया गया है!
प्रतीक शर्मा
अरपा क्षेत्र विशेष प्राधिकरण
000
गोड़पारा नदी तट पर अनुमति विपरीत निर्माण के मामले में नीलेश जोबनपुत्रा को नोटिस कर जवाब मांगा गया था… उन्होंने जवाब भी दे दिया है! जिसका परीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी…
अनुपम तिवारी
भवन शाखा अधिकारी, नगर निगम बिलासपुर

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed