
बिलासपुर,,,, भाजपा संगठन में बड़ा पद और जमीन जायजाद के लफड़े सुलझाने का झांसा दे सिंचाई विभाग के SDO के पति को 82.63 लाख का झटका देने वाली आरोपी निखत परवीन साबरी को सरकंडा पुलिस ने मनेंद्रगढ़ के खोंगापानी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया…
पुलिस के मुताबिक करीब साल भर पहले श्री विहार निवासी चेतन आनंद दुबे की पहचान फेसबुक के जरिए निखत परवीन से हुई थी… महिला ने खुद को भाजपा का बड़ा कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से करीबी होने का दावा कर शुरुआत में जमीन विवाद से जुड़े मामले में मदद कर चेतन का विश्वास हासिल किया… बाद में महिला ने चेतन को भाजपा संगठन में बड़ा पद दिलाने का झांसा दे पार्टी फंड और अन्य कार्यों के नाम पर रकम मांगनी शुरू कर दी… चेतन ने बताया कि 11 जुलाई 2025 से 17 अगस्त 2026 के बीच उसने महिला को करीब 62.63 लाख रुपये ऑनलाइन और 20 लाख रुपये नकद भुगतान किया… कुछ रकम महिला की बहन के बैंक खाते में भी ट्रांसफर कराई गई… काफी समय बीतने के बाद जब संगठन में पद नहीं मिला तो चेतन ने अपनी रकम वापस मांगी आरोप है! कि इसके बाद महिला ने उसे जान से मारने की धमकी दी… तब पीड़ित चेतन ने लेन-देन और अन्य साक्ष्यों के साथ इसकी शिकायत सरकंडा थामे में दर्ज कराई… पुलिस ने लेनदेन और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद आरोपी महिला को मनेंद्रगढ़ के खोंगापानी से गिरफ्तार कर लिया… पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे न्यायालय में पेश किया गया… जहां से उसे जेल भेज दिया गया…

पहले भी ठगी के आरोप…
बताया जा रहा है! कि आरोपी महिला के खिलाफ मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में भी लोगों को इसी तरह झांसा देकर रकम लेने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं! पुलिस इन मामलों की भी जानकारी जुटा रही है! इधर, पीड़ित की पत्नी सिंचाई विभाग में SDO के पद पर पदस्थ हैं! बताया गया है! कि चेतन लंबे समय से राजनीति और राजनीतिक दलों से जुड़ने की इच्छा रखता था… इसी का फायदा उठाकर महिला ने उसे अपने झांसे में लिया…
ऐसे बना रहे शिकार…
शोसल मीडिया और एआई का जमाना है! चालाक किस्म के लोग नेताओ के साथ फोटो खिंचवा सोशल मीडिया में तस्वीरे डाल भौकाल बनाने ऐसे धन कुबेरो को फांसते है!
जो सत्तारूढ़ पार्टी में पद की लालसा रखते है! या अपने दो नम्बर के धंधे को और बड़ा बनाना चाहते है! यही वजह है! कि कोई जमीन पर कब्जे का खेल खेल रहे… तो कोई ओयो होटल तो कोई जुए सट्टे और कोयले के ब्लैक मार्केटिंग में हाथ मार रहे वो भी सिर्फ फोटो के दम पर…
हनी भी तैयार….
ऐसे लोगो ने बाकायदा लड़कियों और महिलाओ की फौज खड़ी रखी है! जिससे नेताओ, सप्लायरों और ठेकेदारों कोआसानी से प्रभावित कर शीशे में उतारा जा सके…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 12, 2026सरकंडा में हुड़दंगियों की नहीं चली दादागिरी, पुलिस की समझाइश को भी दिखाया ठेंगा तो 6 को पकड़कर सीधे न्यायालय पहुंचाया, शांति बिगाड़ने निकले थे, अब कानून का पाठ पढ़ेंगे…
UncategorizedNovember 12, 20268 अस्पतालों के नियमितीकरण में ‘लाखों का खेल, जीना सीखो से लेकर न्यू जनता तक उठे सवाल, निगम की भवन शाखा फिर कटघरे में, 50-50 लाख की कथित वसूली का आरोप, जांच टीम पर भी उठी उंगली…
UncategorizedNovember 11, 2026दीपावली में पटाखे कम, हुड़दंग के धमाके ज्यादा, 54 करोड़ की शराब पीकर झूमे जामबाज, रिवर व्यू-सरकंडा में लात-घूंसे, 921 सड़क हादसों के शिकार और 160 मारपीट के घायल अस्पताल पहुंचे…
UncategorizedNovember 11, 2026सोने की चमक में मेकिंग चार्ज का ग्रहण! 0 से 3% पर कमल सोनी ने छेड़ा प्रदेशव्यापी संग्राम, बोले– धोखा है, भ्रम है! 50 हजार सराफा परिवारों की दुहाई, सड़क से सदन तक लड़ाई, मगर 2.5% वाले गणित की गुत्थी कौन सुलझाएगा?
