
रायपुर,,, राजधानी रायपुर में 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है! तेलीबांधा निवासी व्यापारी आनंदमल कुकरेजा और उनके परिवार को 14 सितंबर 2026 को विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे संदेश मिले थे… आरोपी ने खुद को अमन साहू गैंग से जुड़ा बताते हुए 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी…
रकम नहीं देने पर प्रार्थी, उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या कराने की धमकी दी गई थी… मामले में तेलीबांधा थाने में अपराध क्रमांक 403/26 दर्ज कर BNS की धारा 308(4), 351(3) और 351(4) के तहत जांच शुरू की गई…
पुलिस ने विदेशी नंबर, उससे जुड़े अन्य मोबाइल नंबरों, व्हाट्सऐप मैसेज, वीडियो और डिजिटल इनपुट का तकनीकी विश्लेषण किया… लगातार पतासाजी के बाद पुलिस ने खम्हारडीह निवासी 26 वर्षीय शोएब ढेबर की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया…
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है! उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए पांच आईफोन बरामद किए गए हैं! जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है! कार्रवाई DCP क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और DCP सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में हुई… मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 28, 202625 करोड़ की फिरौती, विदेशी नंबर और अमन साहू गैंग का नाम, शोएब ढेबर ने धमकी का ऐसा जाल बिछाया कि पुलिस ने तकनीकी सुरागों से खेल पलट दिया, आरोपी गिरफ्तार और पांच आईफोन जब्त… अब पूछताछ में खुलेगा राज…
UncategorizedSeptember 28, 2026एसडीएम ने लगाई रोक, रजिस्ट्री ने खोल दिया रास्ता, उप पंजीयक बोले—हुक्म पढ़िए, हमें कौन रोक सकता है? घुरू में प्रतिबंध के बावजूद जमीन के सात टुकड़ों का नामांतरण… तखतपुर में नियमों की फाइल घूमती रही, प्लाटिंग का खेल चलता रहा…
UncategorizedSeptember 28, 2026जेल के बाहर मोबाइल लेकर पहुंचा युवक, कैमरा चला तो सुरक्षा व्यवस्था की खुल गई पोल, प्रतिबंधित इलाके में पहुंचकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल… अब सवाल जेल में पहरा कड़ा था या कैमरे की नजर तेज?
UncategorizedSeptember 26, 2026शिक्षा दान या 200 का फरमान? किताब-कॉपी के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की मांग का व्हाट्सएप चैट वायरल, विभाग बोला-हमने कोई आदेश नहीं दिया… फिर गुरुजी की जेब पर किसका ‘सेवा संकल्प’ चला? नोटिस के बाद मचा हड़कंप…
