
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिन दहाडे सरेराह ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण करने वाले 3 आरोपी यूपी के अहरौरा क्षेत्र से पकड़े गए अपहृत को बरामद कर लिया गया… छ.ग.पु रायपुर उन्हें लाने रवाना हो गई… पुलिस के मुताबिक शुक्रवार 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे प्रतीक राय की पत्नी अनिता राय ने खमतराई थाने में सूचना दी कि उनके पति घर वापस नहीं आए हैं और उनका मोबाइल भी बंद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने डीएम टावर और आसपास के इलाके के CCTV फुटेज खंगाला तो उसी दिन दोपहर करीब 2:28 बजे तीन युवक प्रतीक को जबरन काले रंग की UP नंबर की स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर ले जाते नज़र आये। पुलिस ने CCTV और तकनीकी सर्विलांस की मदद से काले रंग की स्कॉर्पियो को ट्रेस किया तो गाड़ी के मिर्जापुर की तरफ जाने UP पुलिस को अलर्ट किया गया। पुलिस के अनुसार अहरौरा पुलिस के अलावा चोपन, रॉबर्ट्सगंज और रास्ते में आने वाले दूसरे थाना क्षेत्रों को भी गाड़ी की जानकारी देकर अलर्ट किया गया। संभावित रास्तों पर नाकाबंदी और चेकिंग भी की गई। जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस गाड़ी पर नजर रखे थी, इसी दौरान अहरौरा इलाके में पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक पड़ताल की तो गाड़ी में सवार तीन युवक मिले उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वाहन और पैसों के लेनदेन के विवाद में प्रतीक राय को जबरन साथ ले जाया गया था। आरोपी उसे उत्तर प्रदेश की ओर लेकर जा रहे थे।

उत्तर प्रदेश ने आरोपी अभय सिंह (28), बृहस्पत सिंह (27) और आदर्श सिंह (24) को गिरफ्तार कर लिया तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे है। कहा जा रहा कि पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अपहरण की पूरी वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच करेगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 17, 2026बिलासपुर में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग का शिकंजा, इटवा-पाली और पहँदा में अवैध उत्खनन करते 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ाए, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर दो जगह छापेमारी, किसी की ट्रॉली नहीं बची, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 17, 2026खाद्य विभाग का हंटर तैयार, 15 दिन तक होटल-ढाबों से ठेलों तक मचेगी जांच की हलचल, मिठाई-बिरयानी के जहरीले रंगों पर नजर, अखबारी कागज में खाना परोसने वालों की भी खैर नहीं…
UncategorizedNovember 17, 2026NTPC की राखड़ में दबने चला भिलाई का ऐतिहासिक तालाब, निजी जमीन की आड़ में 3 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का खेल, बिना पंचायत प्रस्ताव और अनुमति चल रहा राखड़ भराव, ट्रांसपोर्टरों से लेकर भू-माफियाओं तक पर उठे सवाल, आखिर किसके इशारे पर चल रहा सरकारी जमीन पाटने का यह गोरखधंधा?
UncategorizedNovember 17, 2026अजबे छत्तीसगढ़ की गजबे न्यायधानी, 24×7 अन्नपूर्ति का निकला दिवाला, ग्रेन ATM फिर ठप, कभी अनाज गायब तो कभी मशीन बीमार, हैट्रिक पर हैट्रिक फेल्योर के बाद भी अफसरों की कुर्सी सलामत, पायलट प्रोजेक्ट की ऐसी दुर्गति पर जवाबदेही किसकी?
