
बिलासपुर,,, रतनपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है! आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है! पुलिस के मुताबिक, बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 14 हजार रुपये है!
मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामकुमार केंवट (35) और जोतराम केंवट (28), दोनों निवासी करैहापारा रतनपुर के रूप में हुई है! पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात ढोलपारा निवासी बलराम बरगाह के घर से चांदी के जेवर, सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स, फुल्ली और करीब 10 से 12 साड़ियां चोरी हो गई थीं… चोरी गए सामान की कीमत लगभग 1.60 लाख रुपये बताई गई… इसी रात सद्गुरु कबीर आश्रम के कमरे का ताला तोड़कर करीब 500 ग्राम वजनी चांदी का छत्र, जिसकी कीमत 80 हजार रुपये बताई गई… चोरी कर लिया गया… दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की… मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति सोने-चांदी के सामान को कम कीमत पर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं! संदेहियों से पूछताछ में पुलिस ने दोनों चोरी की वारदातों का खुलासा होने का दावा किया… आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है!
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक देवानंद चंद्राकर और आकाश डोंगरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 3, 2026रतनपुर में चोरों की चांदी चमकने से पहले पुलिस ने लगा दिया ब्रेक, घर और आश्रम में हाथ साफ करने वाले दो आरोपी चंद घंटों में धराए, जेवर-कपड़े समेत 2.14 लाख का माल बरामद, अब चोरी का हिसाब होगा जेल में…
UncategorizedOctober 3, 2026राजीव प्लाजा में कॉम्बो का खेल, 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक का हिसाब मांगते ही तीन कर्मचारियों का मोबाइल ‘स्विच ऑफ’, दुकान से भी हुए नौ-दो-ग्यारह, अब पुलिस लगाएगी पता कॉम्बो किसके पास और हिसाब की किताब में कितना झोल?…
UncategorizedOctober 2, 2026लोखंडी की मारपीट में सकरी T.I उमेश साहू की कुर्सी पर गिरी गाज, FIR में देरी और अफसरों को खबर देने में कथित लापरवाही पड़ी भारी, थानेदारी छूटी, लाइन में लगी हाजिरी, SSP के एक्शन से सकरी थाने में बदली कमान…
UncategorizedOctober 2, 2026रेत का धंधा समझे थे मलाई, कोर्ट ने करा दी जेल की सैर भाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, दो आरोपियों को सालभर की सजा सुनाई गई… ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी लगा, 66 FIR के बाद खनिज विभाग का संदेश रेत में खेलोगे, तो कानून झेलोगे…
