Breaking
3 Oct 2026, Sat

राजीव प्लाजा में कॉम्बो का खेल, 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक का हिसाब मांगते ही तीन कर्मचारियों का मोबाइल ‘स्विच ऑफ’, दुकान से भी हुए नौ-दो-ग्यारह, अब पुलिस लगाएगी पता कॉम्बो किसके पास और हिसाब की किताब में कितना झोल?…

बिलासपुर,,, न्यायधानी बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र स्थित राजीव प्लाजा की एक मोबाइल पार्ट्स एवं रिपेयरिंग दुकान से करीब 1 लाख 22 हजार रुपये कीमत का सामान गायब होने का मामला सामने आया है! दुकान में स्टॉक मिलान के दौरान मोबाइल डिस्प्ले कॉम्बो और रिपेयरिंग के अन्य सामान की कमी उजागर हुई… दुकान संचालक ने अपने तीन कर्मचारियों पर सामान चोरी करने का संदेह जताया है! शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 306 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है!मिली जानकारी के अनुसार, देवरीखुर्द निवासी निरंकार चंद्रमलघानी राजीव प्लाजा में जीएम मोबाइल नाम से मोबाइल पार्ट्स एवं रिपेयरिंग की दुकान संचालित करते हैं! दुकान में करीब नौ कर्मचारी काम करते हैं! शिकायतकर्ता के पिता लंबे समय से बीमार थे… जिनके इलाज के लिए उन्हें रायपुर और मुंबई जाना पड़ता था… इस दौरान दुकान की जिम्मेदारी दर्रीघाट निवासी अजय वैष्णव को सौंपी जाती थी… पिता के निधन के बाद 8 सितंबर 2026 को दुकान संचालक ने दुकान पहुंचकर कंप्यूटर सिस्टम में उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया… इस दौरान मोबाइल डिस्प्ले कॉम्बो समेत रिपेयरिंग के कई सामान कम मिले… पूछताछ में तिफरा निवासी नितेश गुप्ता ने करीब 10 कॉम्बो ग्राहकों के मोबाइल में लगाने की बात कही… इसके बाद दोबारा जांच की गई तो करीब 15 से 20 बॉक्स कम पाए गए… शिकायतकर्ता के मुताबिक, प्रत्येक बॉक्स में लगभग 10 कॉम्बो रखे जाते हैं! इसके बाद नितेश गुप्ता, साहिल नरवारे और सचिन श्रीवास से पूछताछ की गई… आरोप है! कि पूछताछ के दौरान तीनों टालमटोल करने लगे और कुछ देर बाद अलग-अलग बहाने बनाकर दुकान से चले गए। इसके बाद उनके मोबाइल फोन बंद आने लगे और वे दुकान पर वापस नहीं लौटे। दुकान संचालक ने तीनों कर्मचारियों पर करीब 1.22 लाख रुपये का मोबाइल कॉम्बो एवं अन्य रिपेयरिंग सामान गायब करने का संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। तारबहार पुलिस ने मामला दर्ज कर गायब सामान और तीनों कर्मचारियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दुकान से सामान कैसे गायब हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed