
बिलासपुर,,, जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में मारपीट के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्रवाई की है! मामले में एफआईआर दर्ज करने में कथित लापरवाही और घटना की जानकारी समय पर वरिष्ठ अधिकारियों तक नहीं पहुंचाने के आरोपों के चलते सकरी थाना प्रभारी उमेश साहू को लाइन अटैच कर दिया गया है! वहीं, पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई संजय शेंडे को सकरी थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है!
मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुआ था युवक…
पूरा मामला लोखंडी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट से जुड़ा है!घटना के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था… उसकी हालत गंभीर होने के कारण बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया…

हालांकि, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई… घटना के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई… लेकिन इस पूरी प्रक्रिया को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े होने लगे…
एफआईआर में देरी और सूचना नहीं देने का आरोप…
मामले में आरोप है! कि तत्कालीन थाना प्रभारी उमेश साहू ने घटना के बाद एफआईआर दर्ज करने में तत्परता नहीं दिखाई… इसके साथ ही घटना की गंभीरता के बावजूद राजपत्रित अधिकारियों को समय पर जानकारी नहीं देने की बात भी सामने आई… युवक की गंभीर हालत और बाद में हुई मौत के मद्देनजर मामले में पुलिस की शुरुआती कार्रवाई को लेकर सवाल उठे…
एसएसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल…
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी उमेश साहू को लाइन अटैच करने का आदेश दिया… इसके साथ ही सकरी थाने की जिम्मेदारी टीआई संजय शेंडे को सौंप दी गई है! इस बदलाव को थाने की कार्यप्रणाली और पुलिस की जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है! अब इस मामले में पुलिस की शुरुआती कार्रवाई, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने में हुई कथित देरी को लेकर आगे क्या तथ्य सामने आते हैं! इस पर नजर रहेगी… फिलहाल, थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई ने जिले के पुलिस महकमे में जिम्मेदारी और जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज कर दी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 2, 2026लोखंडी की मारपीट में सकरी T.I उमेश साहू की कुर्सी पर गिरी गाज, FIR में देरी और अफसरों को खबर देने में कथित लापरवाही पड़ी भारी, थानेदारी छूटी, लाइन में लगी हाजिरी, SSP के एक्शन से सकरी थाने में बदली कमान…
UncategorizedOctober 2, 2026रेत का धंधा समझे थे मलाई, कोर्ट ने करा दी जेल की सैर भाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, दो आरोपियों को सालभर की सजा सुनाई गई… ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी लगा, 66 FIR के बाद खनिज विभाग का संदेश रेत में खेलोगे, तो कानून झेलोगे…
UncategorizedOctober 2, 2026बिलासपुर की बेटी प्रशंसा पांडे ने मारी दिल्ली में एंट्री, संसद भवन में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम, कॉलेज से मिली शाबाशी, अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी युवा नेतृत्व का दम प्रशंसा के कदम संसद की ओर, बिलासपुर बोले “वाह बेटी, कमाल कर दिया…
UncategorizedOctober 2, 2026सकरी तहसील में कागजों का खेल निराला, खसरा लॉक तो ब्लैंक पेपर का सहारा, अवैध प्लाटिंग के प्रकरण में कथित कमाई का आरोप, स्थगन के बावजूद नामांतरण की चर्चा… साहबों की डिजिटल कलाकारी पर उठे सवाल, जांच हुई तो खुलेंगे राज…
