
बिलासपुर,,,, जूनाबिलासपुर के कारोबारियो ने निगम के अतिक्रमण निवारण अमले के कर्मचारियों पर दुकान में घुसकर जबरिया सामान उठाकर काउकैचर में डालने, मना करने पर धक्का- मुक्की हाथापाई व गाली गलौच करने का आरोप लगाया… इस वारदात और गुंडागर्दी से आक्रोशित व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ आक्रोश जताते हुए मंगलवार को जूनाबिलासपुर मुख्यमार्ग पर चक्काजाम की चेतावनी दी है! साथ ही इसकी लिखित शिकायत भी सिटी कोतवाली में की गई है!
आक्रोशित व्यापारियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल कर बताया…. कि देखिये कैसे काऊकैचर में आया अतिक्रमण का स्टाफ दुकान के अंदर घुस सामान को उठाकर ले जा रहे… घटना करीब 11.30 बजे जूना बिलासपुर बजरंगबली मिष्ठान के सामने कन्हैया इलेक्ट्रीकल्स ऐंड साइकल की है! आरोप है! कि निगम के अतिक्रमण निवारण अमले के स्टाफ ने पहले कन्हैया इलेट्रिकल्स और साइकल्स व बगल के विशाल ट्वायज ऐंड गिफ्ट सेंटर के अंदर घुस छीना झपटी, धक्का- मुक्की की और मारपीट कर सामान उठाकर ले गए… बल्कि महिलाओ से भी धक्का मुक्की छीना झपटी की…
गुंडागिरी की शिकायत सिटी कोतवाली में…
व्यापारियों ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज करा निगम अमले पर गुंडागिरी कर जबरदस्ती दुकान में घुसकर छीना झपटी और महिलाओ से हाथापाई की शिकायत थाने में दर्ज कराई है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…
UncategorizedOctober 12, 2026कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चे का धमाका, राहुल गांधी के नाम पर मचा सियासी बवाल, दफ्तर में घुसकर नारेबाजी से गरमाया माहौल, कांग्रेस ने दी FIR की चेतावनी, एक्शन नहीं तो सड़क से सदन तक आंदोलन की तैयारी…
UncategorizedOctober 11, 2026दुर्गा पूजा से पहले कोतवाली पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, फरार चल रहे 8 लोगों की निकली हेकड़ी, 3 स्थायी और 5 गिरफ्तारी वारंट तामील, त्योहार में हुड़दंगियों की खैर नहीं, पुलिस का साफ संदेश—कानून से भागोगे, तो पकड़े जाओगे…
