बिलासपुर,,, न्यायधानी बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का खुलासा हुआ है! सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मंगला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन कैसीनो गेम के जरिए कथित तौर पर सट्टा खिलाने के आरोप में 28 वर्षीय दीपक इदनानी को गिरफ्तार किया है! पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में इस नेटवर्क के तार बिलासपुर जिले के बिल्हा और महाराष्ट्र के नागपुर से जुड़ने की जानकारी सामने आई है! मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है!

मोबाइल से ऑनलाइन कैसीनो गेम के जरिए सट्टा…
पुलिस के अनुसार, सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी… कि मंगला आजाद चौक के आगे पटवारी तालाब के पास एक युवक मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन जुआ-सट्टा खिला रहा है! सूचना पर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी… राधा-कृष्ण मंदिर के पास चबूतरे पर मोबाइल चलाते मिले युवक की जांच की गई… जिसमें ऑल पैनल कैसीनो गेम से संबंधित गतिविधियां सामने आने का दावा किया गया…. इसके बाद पुलिस ने दीपक इदनानी को गिरफ्तार कर लिया….
बिल्हा से आईडी, नागपुर से वेबसाइट मिलने का दावा…
पुलिस की पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि बिल्हा निवासी प्रकाश जसवानी ऑनलाइन सट्टा खिलाने के लिए आईडी उपलब्ध कराता था… जबकि नागपुर निवासी धीरू आडवानी वेबसाइट उपलब्ध कराता था…. पुलिस के अनुसार, तीनों की भूमिका ऑनलाइन कैसीनो गेम के जरिए हार-जीत का दांव लगवाने में बताई गई है! इस गतिविधि से मिलने वाली रकम में कमीशन बांटे जाने की जानकारी भी सामने आई है! हालांकि, दोनों अन्य आरोपियों की भूमिका की पुष्टि जांच और गिरफ्तारी के बाद होनी बाकी है!
मोबाइल, नकदी और स्क्रीनशॉट जब्त…
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक हजार रुपये नकद और ऑनलाइन गेम से संबंधित तीन स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं! पुलिस ने मामले में छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 7(1) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है!
फिलहाल पुलिस प्रकाश जसवानी और धीरू आडवानी की तलाश में जुटी है! जब्त मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच के साथ ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं! पुलिस की आगे की कार्रवाई में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों के बारे में जानकारी सामने आने की संभावना है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 26, 2026धान का हिसाब मांगने पहुंचा खाद्य विभाग तो मिलों में मचा हड़कंप, 66 हजार क्विंटल से ज्यादा धान गायब, दो राइस मिलों पर लटका ताला, 20 मिलर्स को नोटिस थमाकर प्रशासन ने साफ कर दिया कस्टम मिलिंग में मनमानी अब नहीं चलेगी…
UncategorizedNovember 26, 2026राजकिशोर नगर में 4 करोड़ का नाला, इंजीनियरिंग-मॉनिटरिंग और ठेकेदारी का ट्रिपल इंजन फेल! गजराज कंस्ट्रक्शन के राहुल ताम्रकार का ठेका, पुराने धंसे नाले से सटाकर नई ढलाई, सूखी दीवारों के बीच पानी की निकासी का रहस्य बरकरार, निगम के जिम्मेदारों की निगरानी पर उठे सवाल, जनता की गाढ़ी कमाई से विकास या ठेकेदारों की चांदी?
UncategorizedNovember 25, 2026व्यापार विहार की 7500 वर्गफीट आदिवासी जमीन पर अनुमति-अनापत्ति का कैसा खेल? अपर आयुक्त पर सांठगांठ का आरोप, सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, सीएम से कलेक्टर तक शिकायतों का पोथन्ना, सात दिन में जांच नहीं तो आंदोलन, रिश्वत कांड के बाद अफसरों की कुर्सी बदली, अब जमीन के खेल में किसकी बारी?…
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…

