
धमतरी,,, दिवाली का त्योहार अभी दूर है! लेकिन पटाखों के अवैध कारोबारियों ने अपना खेल शुरू कर दिया था… भटगांव में एक नवनिर्मित मकान को पटाखों का गोदाम बनाने का मामला सामने आया है! रुद्री पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी तो मकान के भीतर पटाखों का ऐसा जखीरा मिला… जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है! अब सवाल यह है! कि दिवाली की रोशनी के बीच सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर बारूद का यह कारोबार आखिर किस भरोसे चल रहा था?
पुलिस के मुताबिक, ग्राम भटगांव स्थित एक नवनिर्मित मकान में बड़ी मात्रा में पटाखे छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी… बताया गया कि इन पटाखों को बेचने की तैयारी की जा रही थी… सूचना मिलते ही रुद्री थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मकान की तलाशी ली…. जांच के दौरान विभिन्न कंपनियों के पटाखे बरामद हुए… पुलिस ने 10 खाची और एक कार्टून में रखे पटाखों को जब्त किया…
20 साल के युवक पर केस दर्ज…
मामले में पुलिस ने शुभम देवांगन (20), निवासी ग्राम भटगांव, के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! पुलिस का कहना है! कि बिना वैध लाइसेंस और निर्धारित सुरक्षा मानकों के पटाखों का भंडारण गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है! रिहायशी इलाकों में इस तरह का भंडारण लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है!
एसपी के निर्देश, अवैध कारोबार पर नजर…
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध पटाखों के भंडारण, परिवहन और बिक्री पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं! धमतरी पुलिस ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है! कि पटाखों का कारोबार वैध लाइसेंस और सुरक्षा नियमों के तहत ही करें… दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है! लेकिन नियमों को दरकिनार कर पटाखों का भंडारण करना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है! भटगांव की कार्रवाई ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है! कि त्योहार के बाजार में सुरक्षा पहले होगी या मुनाफे का खेल…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…
UncategorizedOctober 12, 2026कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चे का धमाका, राहुल गांधी के नाम पर मचा सियासी बवाल, दफ्तर में घुसकर नारेबाजी से गरमाया माहौल, कांग्रेस ने दी FIR की चेतावनी, एक्शन नहीं तो सड़क से सदन तक आंदोलन की तैयारी…
