Tue. Oct 13th, 2026

दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा,,, दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है! इसी कड़ी में बलौदा पुलिस ने ग्राम बैजलपुर स्थित महामाया क्रेशर के खाली मकान में छापेमारी कर पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद किया है! पुलिस ने अलग-अलग कार्टूनों में रखे करीब 176 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए हैं! जिनकी अनुमानित कीमत 8 लाख 56 हजार रुपये बताई गई है! मामले में 52 वर्षीय आरोपी दीपक कुमार अग्रवाल, निवासी वार्ड क्रमांक 04, नैला को गिरफ्तार किया गया है!


मुखबिर की सूचना पर पुलिस की रेड…


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी… कि ग्राम बैजलपुर स्थित महामाया क्रेशर के खाली मकान में रिहायशी इलाके के भीतर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर उनकी बिक्री की जा रही है! सूचना को गंभीरता से लेते हुए बलौदा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की… तलाशी के दौरान मकान में अलग-अलग कार्टूनों के भीतर विभिन्न प्रकार के पटाखे रखे मिले…. पुलिस ने मौके से बरामद पटाखों को विधिवत जब्त कर लिया… जब्त सामग्री का कुल वजन लगभग 176 किलोग्राम और अनुमानित बाजार मूल्य 8.56 लाख रुपये बताया गया है! इसके बाद आरोपी दीपक कुमार अग्रवाल के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है!


रिहायशी इलाके में भंडारण से सुरक्षा पर सवाल…


दीपावली के दौरान पटाखों की मांग बढ़ने के साथ अवैध भंडारण और बिक्री की आशंका भी बढ़ जाती है! ऐसे में रिहायशी इलाके के भीतर बड़ी मात्रा में पटाखे रखे जाने का मामला सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है! पटाखों का अनुचित भंडारण आसपास रहने वाले लोगों के लिए जोखिम पैदा कर सकता है! पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ अहम कदम माना जा रहा है!


पुलिस टीम की रही अहम भूमिका…


इस कार्रवाई में थाना बलौदा के निरीक्षक मनोहर सिन्हा, निरीक्षक सुशील पटेल, साइबर थाना के एएसआई विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवर सहित बलौदा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा…. पुलिस की कार्रवाई के बाद अब मामले की आगे जांच की जा रही है! दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed