Wed. Oct 14th, 2026

अपोलो में मरीजों का इलाज या लिंगियाडीह वालों की खांसी का इंतजाम! मेडिकल कचरा जलाने के आरोप से मचा बवाल, धुएं से जनता बेहाल, शिकायतों का नहीं मिला जवाब, अब पूरी बस्ती बोलेगी—पहले प्रदूषण रोको, फिर बड़े-बड़े दावे ठोको…

00 दमघोटू धुंए के गुबार से फूला दम खासते- खासते लोग हलाकान…
00 कहा संक्रमण से लोग बीमार हुए तो जिम्मेदार कौन…
00 वार्ड पार्षद दिलीप ने कहा कई बार कर चुके शिकायत…
00 अब पूरी बस्ती एकजुट, एक साथ बरसेंगे सबके सब…

बिलासपुर,,,, अपोलो अस्पताल से लगे लिंगियाडीह इलाके में मंगलवार रात तब अफ़रा-तफरी मच गई… जब अस्पताल परिसर में खुले में जलाए जा रहे… मेडिकल वेस्ट से लोगो के खांसते-खांसते दम घुटने लगे… हलाकान परेशान नागरिकों ने अपोलो के मुख्यद्वार के सामने एकत्र होकर इसका विरोध करते हुए कहा… कि मेडिकल वेस्ट में ऑपरेशन से काटकर निकाले गए मानव अंग भी है! ऐसे में यदि कोई संक्रमण होता है! कोई बीमारी होती है! तो इसका जिम्मेदार कौन होगा…


मोहल्ले के रहवासियों ने कहा कि पूरे लिंगियाडीह को गोद लेने वाला आपोलो क्या मुफ्त चिकित्सा मुहैया कराएगा… नागरिकों ने वार्ड पार्षद के साथ एकजुटता दिखा कहा… कि कई बार शिकायत के बाद भी अपोलो प्रबंधन नही मान रहा… अब लिंगियाडीह के नागरिक जल्द सडक पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे…
वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल ने बताया…. कि ऐसा पहली बार नही कई बार पहले भी हो चुका… जब जब शिकायत होता है! प्रबंधन कचरे को डंप करा लेता है! जैसे ही विरोध शांत होता है! क्विंटलों मेडिकल कचरे व ऑपरेशन से निकलने वाले मानव अवशेष को फिर खुले में जलाया जाता है!
उनका कहना है! कि मेडिकल अपशिष्ट के निबटान को लेकर बड़े बड़े दावे किए जा रहे… ऐसे में अपोलो जैसे सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के पास इंसीनरेटर की व्यवस्था या मेडिकल कचरे के सम्पूर्ण निदान की व्यवस्था न बना पाना ग़म्भीर लापरवाही है! आक्रोशित मोहल्लेवासी पूछ रहे…. कि अपोलो जटिल रोगों के इलाज करने के लिए है! ताकि लोगो यहां समुचित चिकित्सा मिल सके लेकिन हो कैसे एक के बाद एक कांड रहा खुले में मेडिकल कचरे और मेडिकल अपशिष्ट को जलाना भयंकर लापरवाही और बेहद निंदनीय है…!

बाइट,,, दिलीप पाटिल पार्षद लिंगियाडीह

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed