Wed. Oct 14th, 2026

गहने गिरवी, 40 हजार की कथित चढ़ोत्तरी, फिर भी बटांकन की फाइल टस से मस नहीं! पटवारी-आरआई पर 55 हजार मांगने का आरोप, 8 महीने से मकान का सपना अधूरा, अब कलेक्टर दरबार में पहुंची फरियाद, राजस्व महकमे में मचा हड़कंप…

जांजगीर-चांपा,,,  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं! कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची मीना साहू ने पटवारी और राजस्व निरीक्षक (आरआई) पर जमीन के बटांकन के बदले 55 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है! महिला का दावा है! कि गहने गिरवी रखकर 40 हजार रुपये देने के बाद भी उनका काम नहीं हुआ… और अब शेष 15 हजार रुपये की मांग की जा रही है! परेशान महिला ने कलेक्टर से मामले की जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है!


8 महीने से अटका बटांकन, प्रधानमंत्री आवास का सपना अधूरा...


मामला जांजगीर के लिंक रोड स्थित चंदनिया पारा मुख्य मार्ग का है!मीना साहू के मुताबिक, यहां उनकी करीब 2 डिसमिल पुश्तैनी जमीन है! वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपनी जमीन पर पक्का मकान बनाना चाहती हैं! लेकिन बटांकन नहीं होने के कारण निर्माण शुरू नहीं कर पा रही हैं! महिला ने बताया कि बटांकन के लिए तहसीलदार के समक्ष आवेदन दिया गया था… करीब आठ महीने पहले पटवारी और आरआई को प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ…


गहने गिरवी रखे, 40 हजार दिए, फिर भी राहत नहीं…


मीना साहू का आरोप है! कि जमीन के बटांकन के लिए उनसे 55 हजार रुपये मांगे गए… आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपने गहने गिरवी रखकर 40 हजार रुपये दिए… इसके बाद भी बटांकन नहीं हुआ और बाकी 15 हजार रुपये की मांग किए जाने का आरोप है! महिला के अनुसार, बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई… जिसके चलते उन्हें कलेक्टर जनदर्शन पहुंचना पड़ा…


बेटी और नातिन के साथ रहने को मजबूर…


महिला का कहना है! कि वह अपनी परित्यक्ता बेटी और नातिन के साथ रहने को मजबूर हैं! आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए बड़ी जरूरत है! उन्होंने बटांकन जल्द कराने और कथित रिश्वत मांगने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है!


इधर, प्रदेशभर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल…


दूसरी ओर, प्रदेश के पटवारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं! राजस्व पटवारी संघ के मुताबिक, PV ऐप से फसलों के भौतिक सत्यापन में तकनीकी और व्यावहारिक परेशानियां आ रही हैं! संघ ने तबादलों, कारण बताओ नोटिस और निलंबन की कार्रवाइयों पर भी नाराजगी जताई है!
अब एक ओर आम नागरिक राजस्व कार्यों में देरी और कथित अनियमितताओं की शिकायत कर रहे हैं! वहीं दूसरी ओर पटवारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं! ऐसे में राजस्व सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं! हालांकि, मीना साहू के आरोपों पर संबंधित पटवारी और आरआई का पक्ष सामने आना बाकी है! आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed