
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनुमति से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में किया जा रहा है इसमें छत्तीसगढ़ के सभी उदयीमान क्रिकेट खिलाडियो को 6 टीमों में विभक्त करके उनका आपस में मैच कराया जा रहा है इसका उद्देश्य भविष्य में अच्छे क्रिकेटरों की पहचान करके उनको एक उज्जवल भविष्य का अवसर प्रदान करना है। इसी तारतम्य में बिलासपुर बुल्स क्रिकेट टीम है जिसके की कप्तान श्री शंशाक सिंह है जिन्होंने किग्स इलेवन पंजाब की ओर से अभी वर्तमान 2024 के आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। तथा दूसरा टीम रायपुर रिहोन्स है जिसके कप्तान श्री अमनदीप खरे जिन्होंने अंदर-19 भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है । और वर्तमान मेरे रणजी ट्राफी छत्तीसगढ़ के कप्तान भी है। तीसरी टीम रायगढ़ लायन है जिसके कप्तान शुभम अग्रवाल है इन्होंने भी आईपीएल खेला है। चौथी टीम राजनांदगांव पैंथर है जिसके कप्तान अजय मंडल हैं जो अभी वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग के भी सदस्य हैं पांचवी टीम सरगुजा टाइगर है। जिसके कप्तान आशुतोष सिंह हैं। और छठवीं टीम बस्तर बायसन है जिसके कप्तान श्री शशांक चंद्राकर हैं। इस प्रकार यह सभी टीमें 7 जून से 16 जून तक रायपुर में शहीद वीर नरायण क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में प्रदर्शन करेगी और जिसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्टस चैनल में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग में विजेता टीम को 15 लख रुपए एवं उपविजेता टीम को 11 लख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसमे दर्शको के निःशुक्ल प्रवेश दिया जाएगा, इसके लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं ताकि इसे भारत की बेहतरीन क्रिकेट प्रीमियर लीग बनाया जा सके अभी वर्तमान में भारत में तमिलनाडु प्रीमियर लीग कर्नाटक प्रीमियर लीग काफी प्रसिद्ध है। भविष्य में उम्मीद की जा रही है कि छत्तीसगढ़ की प्रीमियर लीग का भी पूरे भारत में नाम होगा और इसके लिए स्टेट क्रिकेट संघ भरपूर प्रयास कर रहा है। इसका उद्घाटन मैच बिलासपुर बुल्स एवं रायपुर के मध्य खेला जाएगा इसमें बिलासपुर के अंडर 16 एवं 19 खिलाड़ियों को मैच दिखाने के लिए जिला क्रिकेट संघ बिलासपुर के द्वारा रायपुर लाना जाने के लिए ए. सी. बस, भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है ताकि छोटे-छोटे बच्चे उक्त मैच को देखकर शिक्षा ग्रहण कर सके। बिलासपुर बुल् की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है शशांक सिंह (कप्तान), आयुष पांडे, शोभित शर्मा अभिजीत टाह, वैभव पांडे, हर्ष साहू, यश कुमार वरदा, प्रतीक यादव, अनुराग मिश्रा, गौरव कुमार सिंह, मोहम्म इरफान, शुभम मौर्य, दीपक सिंह बघेल, जितेश चौहान, जितेश कुमार वर्मा, वरुण सिंह भूई, विश्व रंजन त्रिपाठी, मोहम्मद शाहनवाज हुसैन, रुद्र प्रताप, भारत गोंडवानी, अतुल शर्मा, बिलासपुर बुल्स के कोच भारतीय क्रिकेट के उत्कृष्ट गेंदबाज जिन्होंने 100 रणजी ट्रॉफी मैच में 450 विकेट लिया है श्री बसंत मोहंती जी होंगे सहायक कोच शैलेश सैम्युअल, ट्रेनर श्री स्वदेश नागरे वीडियो एनालिस्ट के शहर बेहत कोच श्री दिलीप सिंह टीम के मैनेजर पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अभ्युदयकांत सिंह होंगे उपरोक्त जानकारी जिला किक्रेट संघ के सचिव श्री विंटेश अग्रवाल द्वारा दी गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.24व्यापार विहार में सागर ट्रेडर्स पर फिर से दूसरी बार छापा, छापे के बाद भी नकली माल का खेल जारी, सैंपलिंग तक सिमटी कार्रवाई, धीमी जांच पर घिरा विभाग, कब लगेगी लगाम और कब होगी सख्त कार्रवाई, जनता पूछ रही जवाब…
Uncategorized2026.04.24झोले वाले सटोरियों पर तखतपुर पुलिस का तगड़ा वार—थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय की स्मार्ट घेराबंदी से दो आरोपी धराए, 1.85 लाख कैश बरामद, कॉपी-मोबाइल जब्त, सट्टे का खेल ध्वस्त, इलाके में पुलिस की सख्ती का असर साफ नजर आया…
Uncategorized2026.04.24दुर्ग में गुटखा गैंग का बड़ा गेम ओवर—नकली फैक्ट्री पर छापा, ‘मुसाफिर’ बनाकर बेच रहे जहर, लाइसेंस का खेल भी बेनकाब, 13 मजदूरों से खुलेंगे राज, मास्टरमाइंड फरार, अब नेटवर्क की जड़ तक पहुंचेगी जांच…
Uncategorized2026.04.24सीपत चौक में गैस का खेल बड़ा खतरनाक निकला—छापे में 54 सिलेंडर, रिफिलिंग का पूरा जुगाड़ जब्त, कलेक्टर की सख्ती से मचा हड़कंप, अवैध कारोबारियों की खुली पोल, अब होगी कड़ी कार्रवाई और जवाबदेही तय
