Fri. Oct 30th, 2026

13 साल के छात्र की मौत कूलर में पानी भरते वक्त लगा करंट परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

बिलासपुर। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां जूना इलाके में करंट की चपेट में आने से 13 साल के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि बच्चा कूलर में पानी डाल रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने बच्चे को सिम्स में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों मका रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed