
घटना के 24 घंटे के भीतर सरकंडा पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
आरोपियों के कब्जे से लूटे गये मशरूका मोबाईल, सोने का लॉकेट, नगदी किया गया जप्त ।
प्रकरण में 02 आरोपी सहित 2 नाबालिक गिरफ्तार, एक अन्य नाबालिक है फरार।
लूट करनेवाले हो जाए सावधान, होगी गंभीर धाराओं में कार्यवाही
आरोपी 👇
- मॉर्टिन उर्फ सुरज सिंह ठाकुर पिता श्याम सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी अटल आवास अशोक नगर।
- अप्सा खान पिता सज्जाद हुसैन उम्र 18 वर्ष निवासी दयालबंद नारियलकोठी अटल आवास थाना कोतवाली।
- विधि से सघर्षरत् 2 नाबालिक।
प्रार्थी मनोज कुमार साहू पिता राज कुमार साहू निवासी बिरकोना रोड सरकण्डा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.जून.2024 को वह अपने रिश्तेदार के घर नारियल कोठी दयालबंद गया था। तभी 03.जून.2024 के प्रातः करीब 03.45 बजे अपने घर बिरकोना जाने के लिए निकला था। करीब 04.15 बजे वह बिरकोना रोड पानी टंकी अशोक नगर पहुंचा था। तभी रोड में अशोक नगर में रहने वाला मार्टिन ठाकुर, अपने अन्य साथियों के साथ प्रार्थी को रोका और सामने जेब में रखे मोबाईल, पेन्ट के जेब में रखे पर्स जिसमें 3835 रू नगद रखा था एवं गले में पहने सोने का छोटा लॉकेट को लूट लिये। प्रार्थी के उक्त रिर्पोट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। आरोपीगण गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गये थे व अपने ठिकाने बदल रहे थे, जिनकी सतत पतासाजी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर नारियल कोठी दयालबंद में घेराबंदी कर आरोपी मार्टिन उर्फ सूरज सिंह ठाकुर, अप्सा खान एवं उनके 02 अन्य सहयोगी साथी विधि से संघर्षरत नाबालिक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?

