
बिलासपुर— अपने ही बेटी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और प्रताड़ना के जुर्म में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले दो साल से फरारी काट रहा था। इसके बावजूद लगातार पतासाजी कर रहे पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद I.P.C की धारा 306 के तहत आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है। आरोपी का नाम चुरावन सिंह राजपूत है।
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2022 को मृतिका ममता सिंह अपने पिता चुरावन सिंह राजपूत की प्रताड़ना से तंग आकर फाॅसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच पड़ताल के बाद I.P.C की धारा 306 के तहत मृतका के पिता के खिलाफ अपराध कायम किया गया। खबर फैलने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी कानून से बचने के लिए दूसरे राज्यों में छिपा है!
इस दौरान सायबर सेल से जानकारी मिली कि इस समय आरोपी का लोकेशन नागपुर में है। खबर के बाद पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने तत्काल टीम को नागपुर के लिए रवाना किया। बिलासपुर अतरिक्त पूलिस उमेश कश्यप की टीम ने आरोपी चुरावन को टाॅवर लोकेशन के आधार पर धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी ने बेटी को प्रताड़ित करने के साथ ही आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध कबूल किया। गिऱप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
