
बिलासपुर। मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता का किसी अंजान व्यक्ति ने पहले गुत्थमगुत्था होती है। इसी बीच उस अंजान व्यक्ति के हाथ में पत्थर लग जाता है। फिर उसी पत्थर से भाजपा नेता का सिर फोड़ देता है। देखते ही देखते भाजपा नेता लहू लुहान हो जाता है…। इसके बाद वो घर आते है और अपना इलाज करते है। सोसल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह बुधवार को भी सुबह पांच बजे भाजपा नेता अर्जुन भोजवानी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। जब वे कोतवाली थाना क्षेत्र के रिवर व्यू के पास पहुंचे ही थे की किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान अर्जुन भोजवानी उस अंजान व्यक्ति को दौड़ाकर सड़क में पटक दिया। सड़क में दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। दोनों के बीच लगभग दस मिनट तक हाथापाई होती रही। इसी बीच अचानक उस अज्ञात व्यक्ति के हाथ में एक पत्थर लग जाता है। उसी पत्थर से वह भोजवानी के सिर पर कई बार वार करता है। इसके बावजूद भोजवानी हार नहीं माने और उससे डटकर मुकाबला करते है। मारपीट की इस घटना में अर्जुन भोजवानी लहूलुहान हो गए। ज्यादातर अर्जुन भोजवानी ही भारी पड़े। लेकिन आरोपी के हाथ में पत्थर आने के बाद वो ज्यादा हमलावर हो गए। मौके पर कई लोग मौजूद थे लेकिन सब तमाशा देखते रहे किसी ने भी बीच बचाव करने का प्रयास नहीं किया। भाजपा नेता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
UncategorizedOctober 30, 2026अजित मिश्रा के नेतृत्व में प्रेस क्लब की दहाड़! पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली पर शासन को सौंपा ज्ञापन, फर्जी पत्रकारिता पर नकेल कसने की मांग, 5 साल के अनुभव का फॉर्मूला पेश—अब डिजिटल पत्रकारिता में कौन असली, कौन नकली, जांच से खुलेगा राज…
UncategorizedOctober 30, 2026चार साल की जांच, 22 आरोपी और कोर्ट में सब बरी, संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस की विवेचना पर उठे सवाल, षड्यंत्र साबित करने में नाकामी का आरोप, भाई कपिल समेत सभी आरोपियों को राहत, अब खाकी से सवाल सबूत कहां गए, विवेचना में चूक किसकी?

