
बिलासपुर, 6 जून 2024 ग्रामीण इलाके की शासकीय अस्पताल में ताला बंद पाए जाने पर एक डॉक्टर सहित कुल 7 स्वास्थ्य कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। मस्तुरी ब्लॉक के पीएचसी ओखर में 25 मई को ऑफिस टाइम में अस्पताल तालाबंद पाया गया। बड़ी संख्या में मरीज डॉक्टरों के आने का इंतजार कर रहे थे। कलेक्टर को जानकारी मिलने पर नाराज़गी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए। बीएमओ मस्तुरी द्वारा 28 मई को उन्हें शो कॉज नोटिस दिया गया। उनका जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने की सजा सुनाई गई है। उन्हें भविष्य में समय पर अस्पताल पहुंच कर मरीजों का इलाज करने की चेतावनी भी दी गई है। जिन डॉक्टर और कर्मचारियों के वेतन काटा जा रहा है, उनमें चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवशंकर नागेशी, आरएमए गोविंद प्रसाद बंजारे, नेत्र सहायक भागीरथी बंजारे, फार्मा ग्रेड 2 देवेंद्र बंजारा, स्टॉफ नर्स विभव कच्छप, स्टाफ नर्स शिवानी पाण्डेय तथा सहायक ग्रेड 3 नरेंद्र कुमार राठौर शामिल हैं

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?

