
बिलासपुर बेलगहना क्षेत्र में नदी से रेत लेकर जा रहे किसान के ट्रैक्टर को आरक्षक कॉन्स्टेबल ने रोक लिया। उसने ट्रैक्टर को चौकी में ले जाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद उसने किसान से 50 हजार रुपये की मांग की। किसान ने पूरे मामले की शिकायत बिलासपु I.G से की इस पर बिलासपुर S.P ने आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। बिटकुली चौक के पास बेलगहना चौकी में पदस्थ आरक्षक सत्येंद्र सिंह ने ट्रैक्टर को रोक लिया। उसने ट्रैक्टर छोड़ने के लिए 50 हजार मांगे। रुपये नहीं मिलने पर आरक्षक ने किसान से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद उसने ट्रैक्टर चौकी में खड़े करा दिया। उसने झूठा मामला बनाकर 40 हजार रुपये और मामले को माइनिंग में नहीं भेजने के लिए 10 हजार की मांग की। किसान ने आरोप लगाया कि आरक्षक क्षेत्र में गुंडागर्दी करते हुए लोगों को परेशान कर रहा है। शिकायत के आधार पर आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
