
बिलासपुर,,तखतपुर आदिवासी महिलाओं के उपर प्राण घातक हमला करने वाले फर्जी कोटवार के विरूद्ध दंडनात्मक कार्यवाही की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन दिया गया। शिकायत पत्र में कहा गया है कि तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बीजा में निवासरत् एवं ग्राम कोटवार पद में फर्जी तरीके से आसीन व्यक्ति नाम विरेन्द्र रजक के द्वारा ग्राम बीजा के दो आदिवासी महिलाओं श्रीमती बालका बाई कोल पति मनीराम कोल एवं अल्का कोल पति उपासीराम कोल दोनो को रौंद कर जान से मारने का आपराधिक कार्य को अंजाम दिया गया है। कोटवार आपराधिक प्रवित्ती का व्यक्ति है। उसके द्वारा पूर्व में भी पीड़ित आदिवासी परिवार को आदिवासी होने के कारण लगातार शोषण किया गया है साथ ही उक्त कोटवार द्वारा ग्राम के कई लोगों के उपर पूर्व में भी तलवार चाकू अन्य धारदार हथियार से हमला करने का आपराधिक कार्य को अंजाम दिया जा चुका है। ट्रेक्टर चला कर प्राण घातक हमला करने की घटना हमला करने की घटना की खबर की सुचना से पुरे छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज में अत्यंत आक्रोश व्याप्त है। दोषी फर्जी कोटवार विरेन्द्र रजक के उपर विभागीय जाँच कर पद से बर्खास्त करते हुये आदिवासी समाज के उपर शोषण अत्याचार करने वाले कोटवार के उपर अनु.जनजाति अत्याचार अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही के साथ ग्राम कोटवार पद से हटाने, पीड़ित परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा पीड़ित परिवार को जमीन का पट्टा देकर मालिकाना हक दिलाने की मांग की गई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
