Sat. Oct 31st, 2026

जमीन के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में विवाद.. बुलडोजर चलाने को लेकर हुई लड़ाई..

बिलासपुर में जमीन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है एक नए मामले में होटल नटराज के संचालक और खुद को जमीन का मालिक बताने वाले मुरारी लाल गुप्ता के बीच विवाद पैदा हो गया.. दरअसल अग्रसेन चौक से लिंक रोड को जाने वाली सड़क के किनारे में स्थित झोपड़ी में मुरारी लाल गुप्ता द्वारा तोड़फोड़ कराया जा रहा था इसके बाद होटल संचालकों द्वारा विवाद शुरू कर दिया गया वहीं पूरे मामले में मुरारी लाल गुप्ता का कहना है कि, जमीन का मालिकाना हक उनके पास है लेकिन होटल संचालक द्वारा उसे कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, वही होटल संचालक ने पूरे मामले को जबरिया तोड़फोड़ बताया और कहा कि, जमीन का विवाद कोर्ट में लंबित है इसके बावजूद भी मुरारीलाल गुप्ता द्वारा यहां पर तोड़फोड़ किया जा रहा है.. पूरे मामले में विवाद के दौरान तारबहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है..

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed