
बिलासपुर। ऑनलाइन ठगी का जब नाम आता है तो लोग अक्सर जामताड़ा (झारखंड) का नाम लेते है लेकिन हैरत की बात है की अब शहर के कुछ लोग भी इस तरह के फ्रॉड करने लगे है।
हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसने एचडीएफसी बैंक शाखा सरकण्डा के ब्रांच मैनेजर सत्यजीत कुमार ने 07 जून को थाना आकर शिकायत दर्ज कराया था कि बैंक खाता धारक संध्या मिश्रा निवासी गोड़पारा बिलासपुर के द्वारा राजसिंह पिता दयानंद सिंह निवासी पानीपत के खाते से ओटीपी प्राप्त कर 17 लाख 80 हजार रूपये ऑनलाईन प्राप्त किया है । माननीय न्यायालय पानीपत के आदेशानुसार उक्त अकाउण्ट को होल्ड कर रकम को वापस राजसिंह के खाते में जमा करने हेतु एचडीएफसी बैंक सरकण्डा द्वारा ऑनलाईन ट्रांसफर किया जा रहा था, जिसमें सिस्टम एरर आने पर रकम रुपये 17,80,000 वापस आरोपी एल संध्या मिश्रा के खाते में आ गया। पैसा वापस खाते में आने पर संध्या मिश्रा एवं अन्य आरोपियों द्वारा विभिन्न माध्यम से 13 लाख 70 हजार रूपये आहरण कर घोखाधड़ी किया गया हैं।
उक्त शिकायत पर थाना सरकण्डा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये

तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश कुमार सिह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित दिया गया। जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) नीरज चन्द्रकार तथा सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम के साथ रेड कार्यवाही कर आरोपी संध्या मिश्रा को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। जो अपने परिचित प्रियांशु मिश्रा, नितेश साहू, वैभव पाण्डेय, नंद कुमार के साथ मिलकर पानीपत निवासी राजसिंह से ओटीपी प्राप्त कर रकम प्राप्त करना एवं 17,80,000 रु. में से 13 लाख 70 हजार रूपये आहरण कर आपस में मिलकर बांट लेना स्वीकार किये। जिस पर सरकण्डा पुलिस द्वारा संध्या मिश्रा से 50,000 रू.. प्रियांशु मिश्रा से 4,50,000 रू एवं नितेश साहू से 2.20,000 रु. कुल 7,20,000 रू. जप्त किया गया एवं आरोपियों को आज दिनांक 09.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी 👇👇
- संध्या मिश्रा पति तरूण मिश्रा उम्र 28 वर्ष निवासी गोड़पारा सेन्ट्रल गुरुद्वारा के पास कोतवाली।
- प्रियाशु मिश्रा पिता स्व. सुनील मिश्रा उम्र 21 वर्ष निवासी गोड़पारा सेन्ट्रल गुरुद्वारा के पास कोतवाली जिला बिलासपुर ।
- नितेश साहू पिता नेतराम साहू उम्र 20 साल निवासी पड़ावपारा करगीरोड कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.25किरायेदार की जानकारी छिपाना पड़ा भारी! चार बाहरी लोगों को बिना सत्यापन रखा किराये पर, मकान मालिक पर FIR दर्ज; पुलिस की दो टूक चेतावनी—अब नियम तोड़े तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई….
Uncategorized2026.07.25“नेहरू नगर में 5 करोड़ की चोरी का हल्ला! कारोबारी तीर्थ यात्रा पर, पुलिस बोली—दंपती लौटेंगे तब खुलेगा असली राज…
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
