
आरोपी👇

- कुश यादव उर्फ पप्पू यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 22 वर्ष निवासी कुंदरूबाड़ी चिंगराजपारा।
- रितेश उर्फ टोब्बो पिता परमानंद वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी चिगराजपारा।
- रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय (फरार)
नाबालिग प्रार्थी निवासी संतोषी मंदिर चिंगराजपारा सरकण्डा ने दिनांक 09.जून.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि में वह अपने बड़े पापा से पैसा लेने के लिए अपने नाबालिग दोस्त के साथ अपोलो हॉस्पिटल के पास जा रहा था। कि रास्ते में पप्पू यादव मिला जिसके साथ पूर्व में बड़े भाई अमन यादव के साथ विवाद हुआ था जो गाडी से पीछा करते हुये सूर्या चौक के पास आया और उसके साथी रितेश वर्मा और लूटू पाण्डे गाड़ी में बैठे इंतजार कर रहे थे । तब लूटु पाण्डे मेरा बाल पकड़ कर खींचा और पप्पू यादव जबरदस्ती बलपूर्वक मोटर सायकल में बैठाकर कुंदरूबाड़ी चिगराजपारा के पास ले गये और पप्पू यादव, लुटू पाण्डे, रितेश वर्मा तीनों मिलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये हाथ मुक्का से एवं लूटू पाण्डेय लकड़ी के डंडा से मारपीट किया और एक ई रिक्शा वाले को डरा धमका कर जबरन रुकवाकर उसके गाड़ी में डालकर अपने मोटर सायकल से भाग गये है। रिक्शा वाले ने इसे रपटा चौक के पास छोड दिया। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर नीरज चंद्राकर एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरी कृष्णा साहू के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों का पता तलाश कर आरोपी कुश यादव उर्फ पप्पू यादव एवं रितेश वर्मा उर्फ टोब्बों को गिरफ्तार किया गया प्रकरण के अन्य आरोपी लूटू पाण्डेय फरार है। गिरफ्तार आरोपी कुश यादव एवं रितश वर्मा को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
UncategorizedOctober 30, 2026अजित मिश्रा के नेतृत्व में प्रेस क्लब की दहाड़! पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली पर शासन को सौंपा ज्ञापन, फर्जी पत्रकारिता पर नकेल कसने की मांग, 5 साल के अनुभव का फॉर्मूला पेश—अब डिजिटल पत्रकारिता में कौन असली, कौन नकली, जांच से खुलेगा राज…
UncategorizedOctober 30, 2026चार साल की जांच, 22 आरोपी और कोर्ट में सब बरी, संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस की विवेचना पर उठे सवाल, षड्यंत्र साबित करने में नाकामी का आरोप, भाई कपिल समेत सभी आरोपियों को राहत, अब खाकी से सवाल सबूत कहां गए, विवेचना में चूक किसकी?

