
बिलासपुर के सिविल लाइन छेत्रपुलिस के अनुसार, मंगला महर्षि विहार निवासी दीपक कुमार 2020 में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनके परिचित टाटानगर आदित्यपुर निवासी अनुपम कुमार से मुलाकात हुई। उसने दीपक को बताया जमशेदपुर बर्मामाइंस निवासी विद्याभूषण प्रसाद 48 साल रेलवे में नौकरी करता है और वह अपने संपर्क के माध्यम से रेलवे के कर्मिशयल विभाग में नौकरी लगता है। उसकी बातों में आकर दीपक ने विद्याभूषण से संपर्क कर नौकरी लगाने के लिए अलग अलग बैंक एकाउंट के माध्यम से 21 लाख 87 हजार 500 रुपए उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। चार साल बाद भी नौकरी नहीं लगने पर दीपक ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर विद्याभूषण के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। शहर में ठगी का अपराध थमने का नाम नही ले रही हैं! लगातार हो रहे बढ़ते अपराध को पुलिस लगातार प्रयाश कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
