
बिलासपुर,,, कोटा परियोजना मंडल में रेंजर के पद पर पदस्थ चन्द्राणी बंदे ने गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने अपने पति डां. दिलीप कुमार पर विश्वविद्यालय की ही छात्रा के साथ प्रेम सम्बन्ध होने की बात कहते हुए आरोप लगाया है कि पति और प्रेमिका ने मिलकर बीते दिनों बीच रास्ते में उसके साथ मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी दी है।
आपको बता दे कि ज़िले के कोटा थाना क्षेत्र के वन विकास निगम कोटा परियोजना मंडल के अंतर्गत बेलगहना परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) के पद पर पदस्थ चन्द्राणी बंदे ने अपने पति डा. दिलीप कुमार जो कि गुरुघासीदास विध्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और उसकी कथित प्रेमिका पर कोटा थाने में मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ महीने पहले प्रोफ़ेसर पति की कथित प्रेमिका ने पत्नी चन्द्राणी बंदे को पोस्ट के माध्यम से एक पेन ड्राईव भेजा जिसमें प्रोफ़ेसर और उसकी कथित प्रेमिका राज़ी ख़ुशी दिखाई देते हैं। वीडियो में दिख रही महिला चन्द्राणी बंदे को जल्दी तलाक देने को कहते हुए धमकाती है कि यदि उसने ऐसा नहीं किया तो वो उसके साथ कुछ बहुत बुरा करेगी।

उस घटना के बाद चन्द्राणी बंदे की शिकायत और वीडियो के आधार पर कोटा पुलिस ने गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर डॉक्टर दिलीप कुमार और उसकी कथित प्रेमिका पर धारा 509 F.I.R दर्ज की। उसी 509 के मामले में बयान दर्ज करने दोनों आरोपियों को कोटा थाने बुलाया गया था।
करगीरोड कोटा रेस्ट हाउस के पास रहने वाली चंद्राणी बंदे कोटा से बेलगहना आना जाना करती हैं। दो दिन पहले वो शाम करीब 8 बजे ऑफिस से लौट रहीं थीं। तभी कोटा के अंडर ब्रिज के पास अपने पति की कार को देखी। वे रूक कर पति से मिलने गईं।
उनके बताए अनुसार उसी समय उनके पति और उसकी कथित प्रेमिका ने उनके साथ गाली गलौच की। कहा आ हम तेरा ही इंतज़ार कर रहे थे। इतना कहते ही कार के बाहर खड़े पति दिलीप ने पत्नी को पीछे से पकड़ लिया और कथित प्रेमिका ने बाल पकड़कर हाथ मरोड़ा और थप्पड़ मारने लगी। इस दौरान पति दिलीप ने गर्दन पकड़ कर उनकी पिटाई की।
इस मामले की शिकायत पत्नी ने कोटा थाने में की है। जिस पर पुलिस ने प्रोफेसर और उसकी कथित प्रेमिका के खिलाफ 294 ,323 506, 34 का अपराध दर्ज किया है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 31, 2026सत्ता बदली, चखना मंडी के खिलाड़ी बदले, पुराने बस स्टैंड से चांटीडीह और चिंगराजपारा तक नेताओं की कथित सरपरस्ती में फल-फूल रहा कारोबार, 64 में 32 दुकानें बंद मगर आधे शहर में जाम छलकाने का इंतजाम…
UncategorizedOctober 31, 2026मिलावटखोरों की मिठास पर R.R देवांगन का शिकंजा, बंगाल स्वीट्स से लड्डू तो साई सुपर मार्केट से गुलाब जामुन मिक्स तक के सैंपल, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ दबिश से कारोबारियों में खलबली, अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल, R.R देवांगन की निगरानी में जारी रहेगा अभियान…
UncategorizedOctober 31, 2026तहसील में तहलका, सीपत में महिला अफसर को फोन पर गाली, सकरी में पक्षकारों के बीच मारपीट का बवाल, कहीं CM हेल्पलाइन बनी सिरदर्द तो कहीं तहसील दफ्तर बना अखाड़ा, दो घटनाओं से प्रशासनिक महकमे में उबाल…
UncategorizedOctober 30, 2026अजित मिश्रा के नेतृत्व में प्रेस क्लब की दहाड़! पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली पर शासन को सौंपा ज्ञापन, फर्जी पत्रकारिता पर नकेल कसने की मांग, 5 साल के अनुभव का फॉर्मूला पेश—अब डिजिटल पत्रकारिता में कौन असली, कौन नकली, जांच से खुलेगा राज…
