
बिलासपुर, भारतीय नगर निवाशी चंदा पति रतन पीपलवा ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की जमीन दलाल विजय कुमार सिदारा ने इमलीपारा में उनकी नजूल की जमीन थी, जिसे विजय सिदारा ने बेचने का सौदा 49 लाख 50 हजार रुपये में तय कर दिया! आरोपी ने उसे दो चेक के माध्यम से 12 लाख 90 हजार रुपये दिए! बचत के 31 लाख 55 हजार 5 सौ रुपये को विजय ने अपने पास रख लिया! उस रुपये से वह इन रुपये से अपने भाई की जमीन दिलाने की बात कह कर 55 लाख रुपये में सौदा कर इकरारनामा करवाया ! आरोपी विजय सिदारा ने बाद में अपने भाई की जमीन की जगह पर दूसरी जमीन दिलाने की बात कहकर शुभम विहार स्थित मकान में शिप्ट करा दिया ! आरोपी विजय सिदारा ने लगातार झांसा देकर अलग अलग मकान दिखा कर रजिस्ट्री कराने का झांसा देता रहा! अंत में जमीन दलाल विजय कुमार सिदारा ने चंदा पीपलवा को जमीन या मकान दिलाने की बात से इनकार कर दिया ! रुपये की मांग करने पर आरोपी ने रुपये देने से इंकार कर दिया! इसके बाद पीपलवा परिवार के लोगो ने सिविल लाईन थाने में विजय सिदारा के ऊपर रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमे 420 का मामला दर्ज किया गया वही आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है
1 चंदा पीपलवा को चार मकान बदलवाया पर रजिस्ट्री एक कि भी नही करवाई
चंदा पीपलवा ने सिविल लाईन पुलिस को बताया कि आरोपी विजय सिदारा ने सं सिटी शुभम विहार उसलापुर में 2 मकान दिखाए! दोनों मकान की रजिस्ट्री कराने में लगभग 5 लाख रुपये खर्च होने की बात कही थी! विजय कुमार सिदारा के कहने पर चंदा पीपलवा ने रुपये दे दिया ! उसके बाद इमलीपारा स्थित जमीन बिक्री की रकम 12 लाख 90 हजार रुपये चेक के माध्यम से दिया गया ! अब यह मकान आपका हो गया कह कर 2019 में विजय सिदारा ने चंदा पीपलवा को मकान में शिप्ट करा दिया
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
